– देश के कई राज्यों में कोविड के बढ़ते मामले को
देखते हुए आर०टी०पी०सी०आर० जांच की संख्या और बढ़ायें ।
– कोविड के निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया
(एस०ओ०पी०) के अनुरूप अस्पतालों में दवा, उपकरण, बेड, ऑक्सीजन, मानव बल एवं अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाओं की उपलब्धता रखें।
– अस्पतालों में सभी लोग मास्क का उपयोग करें।
कोविड समुचित व्यवहार सुनिश्चित करने हेतु सोशल मीडिया एवं अन्य प्रचार माध्यमों से लोगों को कोरोना के प्रति सतर्क एवं जागरूक करें।
– लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं, सजग एवं सतर्क रहें।

पटना | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में देश कई राज्यों में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कोरोना की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हाल में ओमिक्रॉन परिवार का जे०एन०.1 वेरिएंट के कई मामले देश में मिले हैं। बिहार में भी कोरोनों के 2 ऐसे मामले आये हैं, जो राज्य में बाहर से आए लोगों में मिला है। उन्होंने बताया कि यह वैरियेंट बहुत घातक नहीं है। कोरोना के पाये गये दोनों मरीज होम आइसोलेशन में हैं और स्वस्थ हैं।
स्वास्थ्य विभाग कोरोना के इस नये वेरियेंट के प्रति पूरी तरह सतर्क है और इसके बचाव केलिये सभी जरूरी उपाय किये जा रहे हैं। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के बढ़ते मामले को देखते हुए।

• आर०टी०पी०सी०आर० जांच की संख्या और बढ़ाई जाए। कोविड के निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एस०ओ०पी०) के अनुरूप अस्पतालों में दवा, उपकरण, बेड, ऑक्सीजन, मानव बल एवंअ न्य सभी जरूरी व्यवस्थाओं की उपलब्धता रखें।
उन्होंने कहा कि कोविड समुचित व्यवहार सुनिश्चित करने हेतु सोशल मीडिया एवं अन्य प्रचार माध्यमों से लोगों को कोरोना के प्रति सतर्क एवं जागरूक करें। अस्पतालों में सभी लोग मास्क का उपयोग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। सभी लोग सजग एवं सतर्क रहें।
बैठक में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत उपस्थित थे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया