vijay shankar
पटना : बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के पूर्व महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सुरेश प्रकाश गुप्ता का निधन आज दिनांक 12 दिसम्बर 2023 को सुबह 9:00 बजे उनके आवास स्थानीय राजस्थान कॉलोनी, बंदर बगीचा पटना में हो गया है वे पिछले दो-तीन साल से बीमार चल रहे थे । इस दुखद समाचार की जानकारी मिलते ही चैम्बर के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों के साथ-साथ काफी संख्या में चैम्बर के सम्मानित सदस्य उनके आवास पर गए और परिजनों को सांत्वना दी ।
चैम्बर अध्यक्ष सुभाष पटवारी ने गुप्ता के निधन को चैम्बर के लिए अपूर्णिय क्षति बताते हुए कहा कि वे पिछले कई दशकों से लगातार चैम्बर से जुड़े थे । चैम्बर के कार्यों में सक्रियता के आलोक में वर्ष 1991 से 1993 कोषाध्यक्ष, 1999 से 2001 महामंत्री एवं 2004 से 2006 उपाध्यक्ष के पद को सुशोभित किया । अपने कार्यकाल में राज्य के उद्यमियों एवं व्यवसायियों की समस्याओं के निदान हेतु सत्त रूप से प्रयत्नशील रहे ।
पटवारी ने बताया कि गुप्ता चैम्बर के साथ-साथ अन्य सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़े थे और अपनी सेवाएं प्रदान की है । उनका मिलनसार, विनम्र एवं मृदुभाषी छवि सभी का आकर्षित करने वाला था ।
पटवारी ने कहा कि यह राज्य के उद्योग एवं व्यापार के लिए अपूर्णिय क्षति के साथ-साथ उनकी व्यक्तिगत क्षति भी है क्योंकि एक प्रिय मित्र को खो दिया है । ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें ।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया