
पटना | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा फेज-2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर देख सकते हैं। बता दें कि दूसरे चरण में कक्षा 6 से 8 का रिजल्ट जारी किया गया है। मैथ और साइंस में कुल 11,359 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। 7 दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर तक ये परीक्षा आयोजित कराई गई थी। इसमें करीब साढ़े 8 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
अब हर साल 40 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी
बिहार में हर साल 40 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने इसकी घोषणा की है। आज मोतिहारी के डायट भवन में D.El.Ed अभ्यर्थियों से उन्होंने कहा कि आप सभी आदत डाल लें कि हर दिन समय से स्कूल आएं। आपकी लापरवाही भविष्य खराब करेगी। इसलिए आप सभी अपनी जिम्मेदारी को समझिए। आप लोग बढ़िया से तैयारी करिए। हर साल अगस्त माह में 40 हजार शिक्षकों की बहाली निकाली जाएगी।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया