*समाहरणालय, मधुबनी*
*मधुबनी जिले के आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित मधेपुर प्रखंड के गढ़गांव, बकुआ,बड़गंवा, बसिपट्टी पंचायत के प्रभावित वार्डो में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है।गौरतलब हो कि उक्त सभी पंचायतों के अधिकांश वार्डो में पानी निकल गया है। लोग अपने घरों में लौट चुके है। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा के निर्देश के आलोक में स्वास्थ्य विभाग की टीम उक्त सभी पंचायतों में पूरी तरह से सजग है।

मेडिकल कैम्प लगाकर लोगो की स्वास्थ्य जाँच किया जा रहा है,साथ ही मुफ्त दवा वितरण भी किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को उक्त सभी पंचायतों के जल जमाव वाले क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव करने का निर्देश दिया है,ताकि जलजनित बीमारियों से बचाव हो सके। चलंत पशु अस्पताल द्वारा पशुओं का इलाज किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06276-222576 पर फोन करे या व्हाट्सअप नंबर 7061804037 पर मैसेज करे।*

*आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे, जल जमाव वाले क्षेत्रों से दूर रहे, नदियों में स्नान करने से बचे, मच्छरदानी का अवश्य प्रयोग करे।किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर जरूर संपर्क करे।।**

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया