
पटना | मालदीव बनाम लक्षद्वीप मामले में अब केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि खड़गे साहब अगर आपको विदेश नीति समझ नहीं आती तो आप कनाडा के जस्टिन ट्रूडो से बात कर लीजिए।
बता दें कि मालदीव विवाद पर खड़गे ने कहा था कि 2014 में सत्ता में आने के बाद से ही पीएम मोदी सब कुछ व्यक्तिगत रूप से ले रहे हैं। खड़गे ने यह भी कहा कि हमारे पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते मधुर होने चाहिए। हमें समय के मुताबिक ही काम करना होगा, क्योंकि हम पड़ोसियों को नहीं बदल सकते हैं। उनके इस बयान पर गिरिराज सिंह ने पलटवार करते हुए कहा है कि मोदी की विदेश नीति आपको समझ में नहीं आएगी, क्योंकि आपके चश्मे का लेंस ठीक नहीं है। आज दुनिया के समृद्ध देश भारत के साथ हाथ मिलाने को तैयार हैं। अब तो चीन भी तारीफ करने लगा है, इसलिए खड़गे साहब विदेश नीति पर ज्ञान न दें तो बेहतर है।
गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि खड़गे साहब, अगर आपको मोदी की विदेश नीति को समझना है तो आप रूस और यूक्रेन का युद्ध देख सकते हैं। जिस दौरान दोनों देशों में भीषण युद्ध चल रहा था, उसी समय 50 हजार भारतीय विद्यार्थियों को निकालने के लिए सीज फायर किया गया। ये सब मोदी की विदेश नीति की वजह से ही हुआ है।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया