
पटना | बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि लालू प्रसाद और नीतीश कुमार से पूछा है कि जिस तरीके से DMK नेता दयानिधि मारन ने बिहार और बिहारियों का अपमान किया है, क्या राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस पार्टी और जनता दल यूनाइटेड माफी मांगेगा? इस तरह का अपमान भारतीय जनता पार्टी और बिहार के लोग किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। दयानिधि को क्षमा मांगना चाहिए, नहीं मांगते हैं तो इसके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी आंदोलन करेगी।
वहीं तेजस्वी द्वारा सीएम नीतीश कुमार के साथ मंच साझा नहीं करने को लेकर उठ रहे सवाल पर सम्राट चौधरी ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग जमीनी हकीकत को समझ चुके हैं। सम्राट ने इंडी गठबंधन के लोगों को खुली चुनौती देते हुए कहा कि 2024 के चुनाव में चाहे नीतीश कुमार हों या लालू प्रसाद हों या लाल झंडे के लोग, किसी का खाता नहीं खुलेगा।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया