*समाहरणालय, मधुबनी*
महंथ युगल नारायण उच्च विद्यालय, शभुआड़ के प्रांगण में आयोजित बिहार राज्य (अंतरजिला) विद्यालय बॉलीबॉल अंडर 19 खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
उक्त अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि खेल से जीवन में अनुशासन आता है और इसलिए खेल भावना को एक बेहतरीन मानव मूल्य के रूप में जाना जाता है। उन्होंने हल्की बूंदाबांदी के बीच खिलाड़ियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि खेल में किसी की जीत होती है तो किसी की हार होती है। परंतु, खिलाड़ियों को जीवन के हर मोड़ उत्साह बनाए रखना चाहिए। जिससे उनके सफल होने का अवसर बढ़ जाता है। उन्होंने खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, बिहार पटना का आभार व्यक्त किया जिससे इस राज्य स्तरीय बॉलीबॉल अंडर 19 प्रतियोगिता का आयोजन करने का अवसर मधुबनी जिले को मिल सका। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और तकनीकी टीम सहित आयोजन से जुड़े सभी लोगों को इस खेल के सफल आयोजन की शुभकनाएँ भी दी।

मौके पर अपने स्वागत संबोधन में जिला कला एवं संस्कृति सह खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार ने कहा कि इस 30 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में समूचे राज्य भर से जिले की टॉपर टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनके खेल कौशल का प्रदर्शन जिले के सभी युवा देख सकते हैं। इससे युवाओं में बॉलीबॉल के प्रति रुझान बढ़ेगा।
इस अवसर पर उप निर्देशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी जावेद आलम ,खेल कार्यालय के कर्मचारी अभिषेक , राकेश रौशन, हरेराम , खेल शिक्षक सुनील ठाकुर, सर्वेश सहित अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्तित थे। मंच का संचालन डॉ अभिषेक कुमार ने किया।
*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष* *नंबर पर*06276-222576 *जरूर दे। आपकी पहचान* *गोपनीय रखी जायेगी।*

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया