vijay shankar
पटना : शुक्रवार को जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय में बिहार सरकार के मंत्री, भवन निर्माण अशोक चौधरी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश।
कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री अशोक चौधरी ने कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। उन्होंने कहा कि संसद हमले की वर्षगांठ के दिन इस तरह की घटना निश्चित रूप से दुर्भाग्यपूर्ण और निंदाजनक है।
चुकी संसद के सुरक्षा की जिम्मेदारी भारत सरकार के पास है तो देश के मा0 गृह मंत्री श्री अमित शाह को इस सम्बंध में स्पष्टीकरण देना चाहिए और साथ ही भविष्य में इस प्रकार के घटना की पुर्नवृत्ति ना हो इसको लेकर भी सदन में एक स्वस्थ चर्चा होनी चाहिए। यह पक्ष और विपक्ष का मामला नहीं बल्कि देश के सदन की सुरक्षा का विषय है।
श्री अशोक चौधरी ने कहा कि बनारस की रैली को लेकर जिला प्रशासन अनुमति देने में आनाकानी कर रही थी इसलिए रैली को तत्काल स्थगित कर दिया गया है। कार्यक्रम रद्द नहीं हुआ है, इसकी अगली तिथि जल्द ही घोषित होगी। साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि झारखंड के रामगढ़ में 21 जनवरी को हमारी पार्टी की ओर से कार्यक्रम निर्धारित है।
एक पत्रकार के सवाल के जवाब में अशोक चौधरी ने कहा कि माता जानकी बिहार की हैं, उनके उद्भव स्थान को अगर हमारी सरकार पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित कर रही है तो यह प्रसन्नता का विषय है। भारतीय जनता पार्टी को इस पर राजनीति करने से बचना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा केवल राजनीति के लिए भगवान राम का नाम लेती है लेकिन हम मन से सीताराम कहने वाले लोग हैं।
उक्त कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद के मुख्य सचेतक सह मा0 स0वि0प0 श्री संजय कुमार सिंह ‘‘गांधी जी’’ एवं पार्टी के प्रदेश महासचिव श्री अरुण कुमार सिंह उपस्थित रहे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया