बुधवार को मकर संक्रांति के मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता भोला यादव के आवास पर चूड़ा दही भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजद के नेता भाई वीरेंद्र, शिवचंद्र राम, जदयू के विधायक विनय चौधरी सहित महा गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता वह कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वही लालू प्रसाद यादव के अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होने के सवाल पर लाल के हनुमान भोला यादव ने कहा कि भगवान श्री राम सबके रोम-रोम में बास करते है। भाजपा वाले भगवान का व्यवसायीकरण कर रहें है।

वही भोला यादव ने कहा कि भाजपा वाले चावल बांट बांट कर देश को बांटने का काम कर रहेंगे। ये हम लोगो को कतई बर्दाश्त नहीं है। भगवान सबके है और सबके हृदय में बास करते है। वही उन्होंने कहा की लालू यादव हमारे नेता है। वो नही जा रहे है ये कैसे मान रहे है उनके तो ह्दय में राम नही है। यही से भगवान को स्मरण करते है। ये तो भाजपा का एजेंडा है जो अभी लोगो को बरगलाने का काम कर रहा है। उस बहकावे में न आवे। वही उन्होंने सीट सैयरिंग को लेकर कहा की इंडिया गठबंधन में सब कुछ स्मूथ है। समय आने पर बता दिया जायेगा।
वही दही चुरा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे भाई वीरेंद्र के द्वारा दिए गए व्यान “लालू यादव के कृपा से सरकार चलती है” के सवाल पर कहा की मैं किसी टिप्पा टिप्पणी पर नही जाना चाहता हूं। महागठबंधन की सरकार है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव है। लालू यादव बड़े है उनका आशीर्वाद सरकार पर तो है ही। हमारा उस तरह कुछ कहना नही है। नीतिश कुमार हम लोगो के नेता है।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया