भागलपुर (अंगप्रदेश की राजधानी) की राजनीति हमेशा से दिलचस्प रही है। भागलपुर विधानसभा सीट को बिहार की हॉट सीट माना जाता है। एक समय यह बीजेपी का मजबूत गढ़ रही, लेकिन पिछले तीन चुनावों से पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है।
अश्विनी चौबे का दौर
बीजेपी के दिग्गज नेता अश्विनी कुमार चौबे ने इस सीट से लगातार पांच बार जीत दर्ज की। 1995 से 2014 तक वह विधायक रहे और नीतीश सरकार में मंत्री भी बने। 2014 में बक्सर से सांसद बनने के बाद भागलपुर सीट पर उपचुनाव हुआ, जिसमें कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया।
कांग्रेस की लगातार जीत
- 2014 उपचुनाव: कांग्रेस के अजीत शर्मा ने बीजेपी प्रत्याशी नभय चौधरी को हराया।
- 2015 चुनाव: अजीत शर्मा ने फिर जीत दर्ज की। इस बार उनकी टक्कर अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत चौबे से हुई। अजीत शर्मा को 70,514 वोट और अर्जित को 59,856 वोट मिले।
- 2020 चुनाव: बीजेपी ने अर्जित को टिकट न देकर जिलाध्यक्ष रोहित पांडे को उतारा, लेकिन वह भी मामूली अंतर से हार गए। अजीत शर्मा को 65,502 और रोहित पांडे को 64,389 वोट मिले। चिराग पासवान की पार्टी के उम्मीदवार राजेश वर्मा को 20,523 वोट मिले और उन्होंने मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया।
2025 की तस्वीर
महागठबंधन की ओर से यह सीट एक बार फिर कांग्रेस के खाते में जाएगी। अजीत शर्मा का दोबारा उम्मीदवार बनना लगभग तय है।
वहीं, बीजेपी की ओर से रोहित पांडे, अर्जित चौबे और पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन संभावित दावेदार हैं। उधर, जन सुराज पार्टी से प्रो. देवज्योति मुखर्जी और विशाल आनंद भी मैदान में उतर सकते हैं।
वोटर्स और जातीय समीकरण
2020 के आंकड़ों के मुताबिक, भागलपुर विधानसभा में कुल 3,52,624 वोटर्स हैं, जिनमें:
- पुरुष: 1,78,618
- महिला: 1,73,978
- ट्रांसजेंडर: 28
जातीय समीकरण:
- मुस्लिम: 85,000
- वैश्य: 1.25 लाख
- ब्राह्मण: 45,000
- राजपूत: 12,000
- कायस्थ: 12,000
- यादव: 10,000
- भूमिहार: 5,000
- एससी/अति पिछड़ा: 23,500
इस सीट पर मुस्लिम और वैश्य मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं।
संभावित मुद्दे
इस बार भी चुनाव जातीय समीकरण और स्थानीय मुद्दों पर लड़ा जाएगा।
- एयरपोर्ट की मांग
- बुनकरों का कल्याण
- ट्रैफिक और पेयजल की समस्या
- युवाओं के रोजगार के मुद्दे

कुमुद रंजन सिंह, अधिवक्ता। 

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
मधुबनी में कांग्रेस का दांव : चार सीटों पर ठोका दावा, राहुल गांधी की यात्रा से कार्यकर्ताओं में जोश
मंत्री तेज प्रताप यादव ने बीजेपी पर बोला हमला
प्रमुख के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा -राम पुकार फिर बने प्रमुख
प्रखंड प्रमुख मीना देवी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश
मधुबनी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पंचायत उपचुनाव का हो रहा मतदान