नई दिल्ली। कांग्रेस की केरल इकाई ने एक सोशल मीडिया पोस्ट से बिहार के सियासी अखाड़ें में तूफान मचा दिया है। इस पोस्ट में केंद्र सरकार की जीएसटी नीतियों पर तंज कसते हुए बीड़ी और बिहार को एक साथ जोड़ा गया, जिसे बिहार के नेताओं ने अपमानजनक बताया है।कांग्रेस ने अपने पोस्ट में कहा कि “बीड़ी और बिहार दोनों ‘बी’ से शुरू होते हैं” और अब इन्हें “पाप” नहीं माना जा सकता, क्योंकि केंद्र ने बीड़ी पर जीएसटी कम कर दिया। यह पोस्ट अब डिलीट हो चुका है, लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा।बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने इस पोस्ट को “पूरा बिहार का अपमान” बताया है। उन्होंने इसे कांग्रेस की “असली सोच” बताया, जो बार-बार सामने आ रही है।
क्या था कांग्रेस का पोस्ट और क्यों मचा बवाल?
कांग्रेस की केरल इकाई ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट डाला, जिसमें जीएसटी में बदलाव को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा गया। पोस्ट में लिखा गया, “बीड़ी और बिहार, दोनों ‘बी’ से शुरू होते हैं, और अब इन्हें पाप नहीं माना जा सकता।”यह तंज बीड़ी पर जीएसटी की दरों में कटौती को लेकर था। बीजेपी का कहना है कि बिहार को बीड़ी के साथ जोड़कर पूरे राज्य की छवि को खराब करने की कोशिश की गई। पोस्ट के वायरल होने के बाद कांग्रेस ने इसे हटा लिया, लेकिन तब तक बीजेपी ने इस मुद्दे को हवा दे दी।
लालू यादव ने पीएम मोदी पर कसा तंज
राजद सुप्रीमो लालू यादव ने बिहार चुनाव से पहले पीएम मोदी पर तंज कसा है। लालू ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “ऐ मोदी जी, विक्ट्री चाहिए बिहार से और फैक्ट्री दीजिएगा गुजरात में? ये गुजराती फार्मूला बिहार में नहीं चलेगा।”



विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया