मधुबनी/बासोपट्टी: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नेपाल की जेल से फरार तीन विदेशी नागरिकों को बासोपट्टी थाना क्षेत्र में धर दबोचा गया। पकड़े गए तीनों विदेशी अपराधी ब्राजील और नाइजीरिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद स्थानीय पुलिस ने उन्हें आवश्यक पूछताछ के उपरांत नेपाल पुलिस को सौंप दिया।
सूत्रों के अनुसार, तीनों विदेशी नागरिक नेपाल की जेल से फरार होकर सीमा पार करने की फिराक में थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध विदेशी नागरिक बासोपट्टी इलाके में छिपे हुए हैं। इसके बाद बासोपट्टी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश दी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
बताया जाता है कि फरार कैदियों की तलाश में नेपाल पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट पर रखा गया था। इसी दौरान यह सफलता मिली।
पकड़े गए तीनों विदेशी नागरिकों को औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इस घटना से एक ओर जहाँ सीमा पर सतर्कता का स्तर उजागर हुआ है, वहीं अपराधियों की सीमा पार करने की कोशिशों पर भी रोक लगी है।
स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया