नवराष्ट्र मीडिया ब्यूरो
पटना : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा 21 से 23 दिसंबर तक कुशवाहा आश्रम,एसडीओ रोड,हाजीपुर में आयोजित होने वाली 30 वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( पुरुष व महिला ) में भाग लेने वाली पुलिस एकेडमी,पटना टीम की घोषणा कर दी गयी है। टीम की घोषणा करते हुए पुलिस एकेडमी,पटना के सचिव अलाउद्दीन अंसारी ने बताया कि बॉल बैडमिंटन टीम को अमरेश झा,निदेशक,अंविशा रियल स्टेट डेवलपर्स प्रा.लि.राँची ( झारखंड ) की ओर से पोशाक प्रदान किया गया।
घोषित टीम इस प्रकार है :-
पुरूष वर्ग – दीपक प्रकाश रंजन ( कप्तान ),बादल कुमार,राहुल कुमार, संटू महाराज,नितीन कुमार,कुंदन कुमार,शशिकांत,प्रशांत राज,आकाश कुमार,मोनू कुमार।
प्रशिक्षक-सह-प्रबंधक – अलाउद्दीन अंसारी।
महिला वर्ग – चांदनी खातून ( कप्तान ),पिंकी कुमारी,हर्षिता,खुशी कुमारी,दिव्या कुमारी,मुस्कान कुमारी,सलोनी कुमारी,अर्चना कुमारी,अंकिता कुमारी।
प्रशिक्षक-सह-प्रबंधक – राकेश रंजन।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया