*समाहरणालय, मधुबनी*
* जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा के निर्देश के आलोक में वितरण कार्यक्रम का आयोजन पंडौल अनुमंडलीय बुनियाद केंद्र में किया गया।*
सदर अनुमंडल के 20 लाभुकों को कॉल करके बुलाया गया जिसमे से 12 लाभुक ट्राइसाइकिल लेने आए। वितरण ADSS आशीष अमन के द्वारा हरी झंडी दिखा कर किया गया।
वितरण के पहले लाभुकों को ट्राइसाइकिल चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया जिसके पश्चात ट्राइसाइकिल वितरण किया गया। साथ ही लाभुकों को UDID बनाने हेतु जानकारी उपलब्ध कराई गई। सहायक निदेशक द्वारा बताया गया कि आने वाले समय में UDID दिव्यांगों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित होगा जिसके उपरांत पेंशन एवं अन्य लाभ मिल पाएंगे।
बैटरी चालित ट्राइसाइकिल हेतु आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है जिसके लिए न्यूनतम 60% दिव्यांगता अनिवार्य है तथा आय (2 लाख रुपए से कम) एवं निवास प्रमाण पत्र रोजगार/अध्ययन प्रमाण पत्र के साथ भी देना होगा।
*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष* *नंबर पर*06276-222576 *जरूर दे। आपकी पहचान* *गोपनीय रखी जायेगी।*


विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया