झारखंड
*”नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन” का चौथा महत्वपूर्ण प्रशिक्षण-कार्यक्रम संपन्न :*
मीडिया-क्षेत्र में देश के जाने माने पत्रकार-संगठन “नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन” द्वारा विगत 9 सितंबर से हो रहे सात-दिवसीय ऑनलाईन प्रशिक्षण-कार्यक्रम में चौथे दिन 12 सितंबर का प्रशिक्षण-कार्यक्रम, पिछले तीनों दिन की तुलना में सबसे महत्वपूर्ण रहा । जिसमें बिहार के “हिन्दुस्तान” समाचार-पत्र के विद्वान उप-संपादक श्री आशुतोष कुमार आर्य के द्वारा एसोसिएशन को अपना अमूल्य समय देते हुए तथा स्वयं प्रशिक्षक बनकर सभी प्रशिक्षणार्थियों को पत्रकारिता से संबंधित अति आवश्यक जानकारी प्रदान की गई तथा पत्रकारों को खुद के अंदर संपूर्णता लाने के सभी गुर सिखाते हुए उपस्थित सभी पत्रकारों का अभूतपूर्व ज्ञानवर्धन किए जिसकी कमी को अब तक महसूस किया जा रहा था ।
प्राश्निक मानकता की चर्चा करते हुए और उच्च-स्तर के शब्दों के सटीक चयन व समन्वयन का ध्यान रखते हुए समाचार-लेखन में सार्थकोचित शीषर्क के चयन को भी सिखाते हुए तथा वैयाकरणिक दृष्टिकोण से शब्दों की शुद्धता के तह तक की बात को बताते हुए श्री आशुतोष कुमार आर्य ने जिस प्रकार से प्रशिक्षणार्थियों को शुद्ध हिन्दी के मानकीकरण को स्पष्ट किया और पत्रकारिता-जगत के लिए अलंकृत लोकप्रियता की बात से लेकर वर्तमान परिपेक्ष्य में बह रहे व्यवसायीकरण तक की हालातों को खोलकर समझाया,उसे सभी पत्रकारों को आत्मसात करने की जरूरत पड़ेगी ।
इस अति महत्वपूर्ण प्रशिक्षण-कार्यक्रम में “नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन” के राष्ट्रीय महासचिव श्री कुमुद रंजन सिंह, प्रशिक्षण-माॅडरेटर सुप्रिया सिंह, ऐसोसिएशन मैनेजमेंट-चीफ सुश्री गीता कौर उपस्थित थीं, जिनके संयुक्त-संचालन में उपस्थित झारखंड से सुशील कुमार झा, उत्तर प्रदेश से श्याम सिंह पाल, गुजरात से प्रीति जैन और ममता सिंह, मध्य प्रदेश से राम कुमार सिंह चौहान तथा बेंगलुरु से निकिता मेहता के साथ अन्य पत्रकारों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया ।

कौन हैं सुशीला कार्की ? जो बनी नेपाल की प्रथम महिला प्रधानमंत्री !
नेपाल की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनीं सुशीला कार्की
नेपाल के मौजूदा हालत क्या हैं ? तस्वीरों के माध्यम से जाने !
Nepal protests: 24 घंटे के बाद काठमांडू इंटरनेशनल एयरपोर्ट चालू, नेपाल की सेना ने संभाली कमान
नेपाल जेल ब्रेक: 550 कैदी फरार, बिहार बॉर्डर पर हाई अलर्ट – 10 गिरफ्तार
नई दिल्ली: जल रहा है नेपाल… अब तक 22 लोगों की मौत, आज बंद रहेगा पशुपतिनाथ मंदिर; पढ़ें 5 लेटेस्ट अपडेट