समस्तीपुर के उदयपुर गांव में अनिरुद्धाचार्य महाराज का कार्यक्रम हुआ। इसमें मंत्री विजय कुमार चौधरी भी शामिल हुए। अनिरुद्धाचार्य महाराज ने मंत्री विजय कुमार चौधरी के सामने सीएम नीतीश कुमार को सभी बूचड़खानों को बंद करने और गाय को राजमाता का दर्जा देने की मांग की। अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि अगर वो ऐसा करते हैं तो जब तक सांस रहेगी तब तक सीएम रहेंगे। इस पर विजय चौधरी ने कहा कि वे यह संदेश मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे।

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने बिहार के समस्तीपुर में गाय को राज्यमाता का दर्जा देने की मांग की और कहा, ‘मैं लिखकर दूंगा कि मुख्यमंत्री की जब तक सांसें होंगी, तब तक नीतीश बाबू सदा के लिए मुख्यमंत्री हो जाएंगे. मुख्यमंत्री जी गाय को माता मानते हैं, ये अच्छी बात है. मुख्यमंत्री जी से कहिए कि जितने बूचड़खानों को लाइसेंस दे रखा है, सारे रद्द कर दें.’ बता दें कि कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का 5 से 11 अक्टूबर तक बिहार के समस्तीपुर में कार्यक्रम निर्धारित है. कार्यक्रम में बिहार सरकार के जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. इस दौरान कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कथा कार्यक्रम में आने का न्योता देते हुए बड़ी मांग रखी.

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया