कटिहार में भी बंद का मिला जुला असर देखने को मिला ,आरक्षण में वर्गीकरण के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने शहर के शाहिद चौक , मिर्चाईबाड़ी एवं मुख्य मार्गो को जाम कर दिया वही प्रदर्शनकारियों ने कटिहार समाहरणालय के पास कटिहार के जिलापदाधिकारी मानेश कुमार मीना की गाड़ी का घेराव कर जम कर नारेबाजी की ,कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई वही कटिहार डीएम ने प्रदर्शनकारी को समझाया और उनसे जाम हटाने का आग्रह किया जिसके बाद प्रदर्शनकारी ने अपनी मांग पत्र को जिलापदाधिकारी को सौंपा फिर जाकर आंदोलनकारियों ने जाम हटाया फिर डीएम की गाड़ी आगे बढ़ सकी
मीडिया क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखने वाले श्यामनन्द मिश्रा जी पत्रकारिता जगत का एक सशक्त और सम्मानित नाम हैं।
उन्होंने अपने करियर की एक लंबी पारी दैनिक जागरण में निभाई, जहाँ वे ब्यूरो हेड के पद पर कार्यरत रहे। वहां रहते हुए उन्होंने क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की तमाम बड़ी खबरों को कवर किया और पत्रकारिता की नयी ऊँचाइयों को छुआ।
फ़िलहाल श्यामनन्द मिश्रा अपनी सेवाएं FRONTLINE24 NEWS को दे रहे हैं और अपनी टीम को निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनपक्षीय पत्रकारिता के लिए निरंतर मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनकी पत्रकारिता शैली में गहराई, निष्पक्षता और संवेदनशीलता की झलक साफ़ दिखाई देती है।