*समाहरणालय, मधुबनी*
नगर निगम क्षेत्र में आधारभूत संरचना एवं समग्र विकास को लेकर आयोजित बैठक में डीएम ने दिए निर्देश।.*
*भेंडिंग जोन निर्माण एवं थोक मंडी के लिए भूमि चयन के लिए शीघ्र प्रस्ताव देने का दिया निर्देश*
*• नल जल योजना के अंतर्गत नियमित जलापूर्ति करने एवं आंशिक रूप से खराबी के बाद बंद पड़े नल जल को अविलंब रूप से चालू कराने के दिए निर्देश.*
*नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र में स्थित नल जल योजना को हैंड ओवर करे.।*
*• शहरी क्षेत्र में यूरिनल एवं शौचालयों के उचित रखरखाव के दिए निर्देश.*
समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मधुबनी नगर निगम क्षेत्र में आवश्यकतानुसार आधारभूत संरचना एवं समग्र विकास को लेकर बैठक आयोजित की गई।जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि दुर्गा पूजा के तुरंत बाद अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान चलाए। उन्होंने कहा कि लगातार अभियान चलाते रहे ताकि अतिक्रमण को स्थायी रूप से खत्म किया जा सके। उन्होंने भेंडिंग जोन निर्माण एवं थोक मंडी के लिए भूमि चयन के लिए शीघ्र प्रस्ताव देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जब तक भेंडिंग जोन निर्माण हेतु भूमि चयन नहीं हो जाता है तब तक अस्थाई रूप से ठेला लगाने के लिए कम भीड़भाड़ वाली सड़क के किनारे स्थान चिन्हित करें साथ ही चिन्हित स्थल पर ठेला लगवाने के लिए फुटकर विक्रेताओं को प्रोत्साहित भी करें। जिलाधिकारी ने मधुबनी ट्रेचिंग ग्राउंड में बैडमिन्टन कोर्ट निर्माण हेतु शीघ्र प्रस्ताव देने का निर्देश दिया।। उन्होंने कहा कि स्टेशन के सामने जमीन की नापी एवं सीमांकन प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध करबाए। जमीन मापी के उपरांत अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु सख्ती के साथ करवाई करे। * समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम, मधुबनी के समग्र विकास हेतु शहर में नाला निर्माण एवं सफाई, रोड अतिक्रमण, नल जल, यातायात की समस्या आदि को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई तथा कई आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए. उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर में सड़क व नाले की सफाई तथा जल जमाव की स्थिति का अविलंब निष्पादन करना सुनिश्चित करे. कोतवाली चौक, सकरी चौक, पुलिस केंद्र तथा शहर के अन्य हिस्सों के होने वाली जलजमाव की समस्या को प्राथमिकता में रखते हुए उनका शीघ्र निराकरण करें.

नल जल योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने कहा कि नल जल योजना के अंतर्गत नियमित जलापूर्ति करने एवं आंशिक रूप से खराबी के बाद बंद पड़े नल जल को अविलंब रूप से चालू स्थिति में करवाना सुनिश्चित करें ताकि जिलावासियों को पेयजल की समस्या ना हो. नल जल योजना के अंतर्गत छूटे हुए घरों एवं मेजर रिपेयरिंग के कारण बंद पड़े नल जल को लेकर भी संबंधित विभाग व अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक अग्रेतर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र में स्थित नल जल योजना को हैंड ओवर करे.।उन्होंने कहा कि शहर में निर्मित शौचालय एवं यूरिनल का अच्छी तरह से रख रखाव सुनिश्चित करे। नगर आयुक्त नियमित रूप से साफ-सफाई के कार्य का स्थल भ्रमण कर निरीक्षण करें। मधुबनी में नए बस स्टैंड निर्माण हेतु जमीन की उपलब्धता को लेकर संबंधित विभाग को पुनः पत्र लिखने का निर्देश दिया।
यातायात की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने ट्रैफिक डीएसपी को निर्देश दिया कि शहर में ट्रैफिक पोस्ट निर्माण हेतु उपलब्ध करवाए गए सुचो की आलोक में तेजी से करवाई करे।
ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति की बात पर उन्होंने कहा कि कोतवाली चौक से लेकर थाना मोड़ तक नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों को चिन्हित कर वाहन मालिकों को प्रतिदिन जुर्माना नोटिस जारी करें. उन्होंने बैठक में उपस्थित नगर आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं यातायात उपाधीक्षक को लगातार शहर में अतिक्रमण व अवैद्य वाहन पार्किंग के खिलाफ सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया. स्टॉर्म ड्रेनेज निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने उपस्थित सहायक अभियंता उप परियोजना निदेशक बुडको को निर्देश दिया कि नाला निर्माण कार्य में अधिक से अधिक मजदूर लगाकर कार्य में तेजी लाएं अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
*उक्त समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त अनिल चौधरी, एडीएम आपदा संतोष कुमार, डीपीआरओ परिमल कुमार, डीसीएलआर सदर, डीटीओ मधुबनी, यातायात उपाधीक्षक, अंचल अधिकारी रहिका व पंडौल सहित सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे.*
*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष* *नंबर पर*06276-222576 *जरूर दे। आपकी पहचान* *गोपनीय रखी जायेगी।*

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया