
रिपोर्ट : सानु झा
राज्य स्तरीय परीक्षाएं कमोवेश सालों से भ्रष्टाचार और कदाचार की भेंट चढ़ती रही है, वहीं वह सारी परीक्षाएं जो केंद्र सरकार के माध्यम से होती है वह कदाचार मुक्त होती रही है। लेकिन, इस वर्ष नीट परीक्षा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी। सबसे पहले 720 में 720 अंक लाने वाले बच्चों पर शंका पैदा होना फिर ग्रेस मार्क को लेकर विवाद और अंत में पेपर लीक जैसा मामला सामने आया। जिससे पुरे देश की जनता खास कर अभ्यर्थी समुदाय में विशाल रोष की भावना है।
नीट परीक्षा में इस अमानवीय प्रकरण के बाद UGC नेट ने भी अपनी परीक्षा रद्द कर दी।
नीट परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक का एक तार कैसे बिहार से जुड़ा… ..
- जानकारी के मुताबिक इस प्रक्रिया में सबसे पहला नाम ‘अमित आनंद’ का है जो प्रश्न पत्र लीकर है। जिसे अब मुख्य सरगना कहा जा रहा है।
- अनुराग यादव (अभ्यर्थी) समेत और चार अभ्यर्थियों को NHAI के गेस्ट हाउस में ठहराया गया और उन सभी को प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाया गया।
- सिकंदर (JE) : सिकंदर जल संसाधन विभाग का अधिकारी था। उसकी पोस्टिंग जल संसाधन विभाग में हुई थी। लेकिन वह अपनी पहुंच के कारण जब तेजस्वी की सरकार आई तो उसने अपना तबादला नगर विकास विभाग में करवा लिया। सिकंदर की पोस्टिंग दानापुर में थी और वहां वह जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात था। इसके अतिरिक्त सिकंदर अनुराग यादव का फूफा है। वह पहले रांची में ठेकेदारी करता था, कथित तौर पर रांची जेल में बंद लालू यादव को मदद भी करता था। जिससे आज तेजस्वी यादव को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है।
- प्रीतम कुमार (पथ निर्माण विभाग) : जानकारी के मुताबिक प्रीतम कुमार तेजस्वी यादव आप्त सचिव के पद पर उनके सरकार के समय कार्यरत् था। सिकंदर ने प्रीतम से ही NHAI के गेस्ट हाउस में अपने अभ्यर्थी के लिए रूम रेंट पर मांगा।
- प्रदीप (गेस्ट हाउस का केयरटेकर) : प्रीतम ने प्रदीप को 1 मई को फोन कर कहा कि सिकंदर के नाम पर एक रूम बुक कर दें। फिर उसने 4 मई को भी फोन किया। तत्पश्चात् प्रीतम ने कुछ फॉर्मेलिटी को पूरा करने कहा तो उसने कहा कि आके कर देगें।
गेस्ट हाउस के अधिकारियों को किया गया फोन
परीक्षा के एक दिन पहले यह गेस्ट हाउस के अधिकारियों को कहा गया कि यहाँ कुछ बच्चे परीक्षा देने आ रहे हैं, उन्हें किसी तरह की परेशानी ना हो।
अनुराग यादव को जिस गेस्ट हाउस (NHAI) में रखा गया था वहाँ से जले हुए नीट के प्रश्न पत्र निकले।
जानकारी के अनुसार 40 लाख में एक प्रश्न पत्र को बेचा गया।
नकल करने के बाद भी बच्चे नहीं हुए सफल
सबसे अधिक चर्चा में रहने वाले ‘अनुराग यादव’ 720 में से मात्र 185 अंक, अभिषेक कुमार 720 में 581 अंक, शिवनंदन कुमार 720 में से 581 अंक और आयुष राज 720 में से 300 अंक लाता है।
उप मुख्यमंत्री विजय सिंहा ने किया मामले का उद्भेदन और लगाए कई गंभीर आरोप
उप मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एक-एक चीजों का उद्भेदन होगा मैं गेस्ट हाउस के एक साल का पूरा डाटा निकालने जा रहा हूँ। ये राजद वाले मुझे ही फंसा रहे थे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदीप ने कहा कि प्रीतम 1 मई को सिकंदर के नाम पर रूम बुक करने के लिए फोन आया था। फिर चार को भी फोन आया था।
तेजस्वी यादव का जबाव
मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार के पास सब कुछ है, केंद्र और राज्य दोनों में उनका ही तंत्र है वह कुछ भी कर सकते हैं, बात मेरे PA और PS की नहीं, दोषी को निकाल कर उसे सजा दिया जाए। सिर्फ BJP शासित राज्यों में ही पेपर लीक का मामला क्यों आता है?

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया