
सुबोध,
किशनगंज।जिले में अवैध बालू खनन माफिया के आतंक से प्रशासन परेशान। सप्ताह भर के भीतर दुसरी बार बालू माफिया के द्वारा हमले की खबर है।जिले के खनन माफिया की दबंगई का आलम यह है कि अवैध खनन मामले में बीती रात को किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के महीन गांव स्थित बालू घाट पर अवैध खनन मामले में छापामारी के दौरान खनन निरीक्षक उमाशंकर सिंह के टीम पर खनन माफियाओं के द्वारा हमला कर किया गया और छापामारी टीम के कुछ सदस्य को भी गंभीर चोट के बाद एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं सदर अस्पताल में इलाज भी करायी गयी। इस मामले में खनन निरीक्षक उमाशंकर सिंह द्वारा गुरुवार को स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया गया है।
इस बाबत एसडीएम लतीफुर रहमान ने घटना की पुष्टि कर कहा कि घटना एक शिकायत के आधार छापामारी के दौरान घटी है। मौके से बालू खनन माफिया भागने में कामयाब हो गए। पुलिस अधिकारी एवं जवानों को गंभीर चोट मामले में उन्होंने कहा कि छापामारी के दौरान अफरा-तफरी में वाहनों से उतरने-चढ़ने के क्रम में चोट पहुंची होगी ।
टाउन थाना में दर्ज मामले के मुताबिक दिनांक 13 दिसम्बर 2023 की रात दस बजे प्रतिनियुक्त गृह रक्षक बल सं०-410674 शम्भु पासवान, गृह रक्षक बल सं०- 3068 विरेन्द्र लाल हरिजन, गृह रक्षक बल सं0-8141 विपिन कुमार यादव, गृह रक्षक बल सं0-410736 मुन्ना सिंह, गृह रक्षक बल सं0-410762 शंकर प्रसाद सिंह एवं उमाशंकर सिंह, खान निरीक्षक, किशनगंज के साथ में स्वयं सौरव गुप्ता खान निरीक्षक, किशनगंज अपने वाहन से किशनगंज थाना पहुंचा लगभग 30 मिनट बाद किशनगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी श्री विनोद कुमार, पु०अ०नि० अपने सशस्त्र बल पवन कुमार (सिपाही नं०-709) एवं रितेश कुमार (सिपाही नं०-129) के साथ अपने सरकारी वाहन से प्राप्त सूचना / शिकायत के आधार पर लगभग 10:55 बजे रात्रि में महिनगांव पहुंचे जिसका अक्षांश-26. 075117° देशान्तर 87.880989″ था। उक्त स्थल पर बालू का अवैध भण्डारण एवं दो टैक्टर (1) नीला रंग का आईसर जिसका इंजन सं०- H00554 चेचिस नं०- 924313071475 (2) नीले रंग का आईसर ट्रैक्टर जिस पर निबंधन सं० अंकित नहीं था जिसपर बालू लदा छापेमारी दल द्वारा देखा गया, कुछ देर बाद एक मोटर साईकिल जिसका निबंधन सं०- BR377 1706 पर दो व्यक्ति आये जिन्होने अपना नाम मसराउल आलम पिता अब्दूल रूख एवं विशमाउल आलम, पिता अब्दूल रूख ग्राम-फुलवारी बसंतपुर बताया। ग्रामीणों एवं उपयुक्त दोनों व्यक्तियों से पूछताछ के क्रम में बताया गया कि यह बालू का अवैध भंडारण (1) पोप, पिता- सत्तर अली (2) जमाल, पिता- सत्तर अली (3) तारेकुल पिता अब्दुल रूख (4) सिंकन्दर अली. पिता अब्दुल रूख (5) इमाम अली, पिता अब्दुल तौफ, (6) मारफत, पिता मोइसीन अली सभी ग्राम फुलवारी यसंतपुर वार्ड नं०-02 दौला किशनगंज के निवासी है। जो बालू का अवैध खनन एवं भंडारण कार्य में शामिल हैं। इन लोगों के द्वारा महानंदा नदी के कुट्टी घाट, लालबाड़ी घाट से अवैध तरीके से बालू काट कर चोरी छिपे महीनगांव में भंडारण करते हैं। एवं अवैध तरीके से भंडारित बालू को अवैध तरीके से ट्रक / ट्रैक्टर में लोड कर बाजार में उचे दोनों पर बेचते हैं। ये सभी दबंग प्रवृति के व्यक्ति हैं। उक्त स्थल से बालू लदे ट्रैक्टर को ले जाने क्रम में उपयुक्त विर्णत दोनों बाईक सवार व्यक्तियों एवं अन्य 4-5 बाईक पे सवार 10-12 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ट्रैक्टर को रोकते हुए अचानक सयुंक्त छापेमारी दल पर ईंट-पत्थर एवं बीस से हमला किया गया. जिससे सरकारी कार्य में बाधा पहुँचाई गयी। इस कार्य में किशनगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी पु०अ०नि० विनोद कुमार एवं साथ सस्त्र बल (1) सिपाही नं०-709 पवन कुमार (2) सिपाही नं०-129 रितेश कुमार एवं खनन कार्यालय, किशनगंज के ड्राइवर बादल कुमार एवं गृह रक्षक बल स०-410736 मुन्ना सिंह को गम्भीर चोटें आयी है। तत्पश्चात घायल व्यक्तियों को एणजीएम मेडिकल कॉलेज एवं सदर अस्पताल में उपचार कराया गया।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया