
मुंगेर | इस समय की सबसे बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है जहां आज सुबह गंगा नदी में एक बड़ा हादसा होने से टल गया । सीताचार दियारा से सब्जी लाद मुंगेर के कष्टहरणी घाट आ रहा नाव जिस पे आधा दर्जन से अधिक महिला पुरुष और बच्चे थे घाट के करीब गंगा में निकले चट्टान से नाव टकरा गया। और वह डूबने लगा जिसके बाद उस नाव पे सवार बच्चे और अन्य लोग बचाव बचाव चिल्लाने लगे जिस आवाज को सुन, वहां घाट पे मौजूद स्थानीय गोताखोर सुप्रशांत और सौरभ ने गंगा में मछली मार रहे दूर नाविकों की मदद से जल्दी से सभी लोगों को उस नाव से अपने नाव पे लें घाट तक सकुशल पहुंचाया। जिसका लाइव वीडियो भी अब सामने आ चुका है । वीडियो में साफ देखा जा सकता है की एक छोटी नाव जिसमे सब्जी से भरे कई टोकरी रखे हुए है और नाव डूब रहा है ।
गोताखोर सुप्रशांत ने बताया वो और सौरभ कष्टहरणी घाट पे मौजूद थे तभी एक नाव जिस पर महिला बच्चे और अन्य लोग जो करीब 7 से 8 की संख्या में थे वे सीताचरन दियारा से सब्जियों से भरी टोकरी नाव पे लाद मुंगेर आ रहा था । पर गंगा में अधिक कुहासा होने के कारण नाविक को साफ साफ देखने में।काफी परेशानी हो रही था और जैसे ही वह घाट पहुंचने को था घाट से थोड़ी दूर पे गंगा में निकला चट्टान से वह नाव एका एक टकरा गया ।जिसे नाव अनियंत्रित हो पलटने लगा । जिसपे सवार लोग काफी डर चिल्लाने लगे । उनके चिल्लाने की आवाज सुन वे लोग और स्थानीय मछुवारे एक दूसरी नाव से जल्दी वहां पहुंचे सभी लोगों को डूबते नाव से रेस्क्यू कर इस नाव पे ला सभी को सकुशल घाट पर लाया ।
नाव गंगा में निकले चट्टान से टकरा पलटने लगा और नाव में पानी घुस जाने के कारण वह नाव डूबने लग । खुश किस्मत तो यह रहा के यह हादसा घाट के पा होने के कारण उस पे सवार लोगों की जान बच गई ।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया