Benipatti Dhakjari Byk Accident
बेनीपट्टी (मधुबनी), संवाददाता
अरेर थाना क्षेत्र के धकजरी चौक पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लदौत सरिसब गांव निवासी विकास राय के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार विकास राय अपने दोस्त सुनील कुमार के साथ बहन के घर धकजरी जा रहा था। इसी दौरान धकजरी चौक पर दूध लादकर जा रही एक अन्य बाइक ने उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विकास की बाइक पास से गुजर रहे एक ऑटो से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और विकास राय मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़ा।
टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल युवक को ऑटो पर लादकर बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. एमडी हबीबुल ने जांच के बाद विकास राय को मृत घोषित कर दिया।
मृतक के साथ बाइक पर सवार सुनील कुमार ने बताया कि वह और विकास राय लदौत सरिसब से धकजरी उसकी बहन के घर जा रहे थे। इसी क्रम में हादसा हो गया।
घटना की सूचना पर अरेर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। अचानक हुए इस हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया