पटना, 3 अक्टूबर 2025।
आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 की तैयारियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की उच्च स्तरीय टीम बिहार दौरे पर पहुँच चुकी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और चुनाव आयुक्त विवेक जोशी शुक्रवार को पटना पहुँचे। तीनों आयुक्त आगामी दो दिनों तक राज्य में रहकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
4 अक्टूबर को राजनीतिक दलों से संवाद
चुनाव आयोग की टीम 4 अक्टूबर को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगी। इस दौरान उनसे सुझाव लिए जाएंगे और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता को लेकर विचार-विमर्श होगा। इसके बाद आयोग की बैठक मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, गृह सचिव, जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ होगी। इसमें चुनाव से संबंधित प्रशासनिक और विधि-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा।
5 अक्टूबर को विस्तृत समीक्षा बैठक
दूसरे दिन यानी 5 अक्टूबर को आयोग की बैठक विधानसभा चुनाव नोडल अधिकारियों और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ होगी। इसमें विशेष रूप से निर्वाचन की लॉजिस्टिक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, संवेदनशील बूथों की पहचान, बल की तैनाती और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा आयोग की बैठक राज्य पुलिस एवं केंद्रीय पुलिस बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी होगी।
प्रेस वार्ता
यात्रा के अंतिम दिन 5 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे चुनाव आयोग की टीम प्रेस वार्ता कर मीडिया को संबोधित करेगी। इसमें अब तक की तैयारियों और चुनाव कार्यक्रम की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
निष्पक्षता पर जोर
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि आयोग का यह दौरा आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Bihar election: सियासी दंगल में सीमांचल तय करेगा किसके हाथ आयेगी सत्ता !
कांग्रेस शर्त के साथ 55 सीटों पर लड़ने को तैयार,सभी सीट कांग्रेस की पसंद की होगी, राजद चुप।
बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 का लोकार्पण, आइडिया फेस्टिवल का हुआ भव्य समापन
सतत जीविकोपार्जन योजना के छंटनी ग्रस्त कर्मियों ने सरकार से लगाई गुहार, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे
बिहार चुनाव 2025: राजद को कांग्रेस का अल्टीमेटम, 70 सीटें नहीं मिलीं तो अकेले लड़ेगी कांग्रेस
समान काम-समान वेतन की मांग पर अड़े डायल 112 के चालक, बिहार विधानसभा गेट तक पहुंचे आंदोलनकारी