मधुबनी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लदनिया थाना क्षेत्र से दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 01 देशी कट्टा, 01 जिंदा गोली तथा 06 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त
- महेश यादव, पिता – पवन यादव, निवासी – डाढ़ा, थाना – खजौली, जिला – मधुबनी
- अमन दास, पिता – बिरेन्द्र दास, निवासी – पथलगाढ़ा, थाना – लदनिया, जिला – मधुबनी
बरामदगी
- देशी कट्टा – 01
- जिंदा कारतूस – 01
- चोरी की मोटरसाइकिल – 06
घटनाक्रम
दिनांक 26.09.2025 को लदनिया थाना की संध्या गश्ती के दौरान सूचना मिली कि 3 अपराधी मोटरसाइकिल पर हथियार लहराते हुए तेनुआही चौक से पथलगाढ़ा की ओर जा रहे हैं और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकते हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महेश यादव को देशी कट्टा और जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के दौरान उसके सहयोगियों ने उसे छुड़ाने की कोशिश की और पुलिस पर पथराव भी किया। इस अफरातफरी में 2 अपराधी भाग निकले, जबकि एक अन्य अभियुक्त को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया।
इस संबंध में लदनिया थाना कांड सं. 333/25, दिनांक – 26.09.2025, धारा 25 (1-बी)/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
चोरी की बाइक बरामद
इसके बाद 27.09.2025 को गुप्त सूचना पर पुलिस ने अरविन्द दास (पुत्र – स्व. दिनेश दास, ग्राम – पथलगाढ़ा, थाना – लदनिया) के घर पर छापेमारी की और वहां से 06 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं।
इस मामले में लदनिया थाना कांड सं. 335/25, दिनांक – 27.09.2025, धारा 317 (2) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधि-सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई मधुबनी पुलिस की सतर्कता और त्वरित एक्शन का परिणाम है, जिसने संभावित बड़ी वारदात को टाल दिया।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया