मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल मुख्यालय में लंबे समय से प्रतीक्षित बेनीपट्टी कोर्ट का शुभारंभ आज एक भव्य समारोह के साथ किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पटना हाईकोर्ट के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति पवन कुमार भीमप्पा बजंत्रि उपस्थित रहे।
समारोह की शुरुआत पारंपरिक तरीके से दीप प्रज्वलन कर नॉलेज डेवेलोप स्कूल के बच्चों के द्वारा स्वागत गान से अतिथियों का स्वागत किया गया एवं मिथिला परम्परा के अनुसार मिथिला पाग और दोपटा से सभी आगंतुक अतिथियों का सम्मान किया गया | इसके बाद न्यायपालिका और प्रशासन के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से मंच संभाला।

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति पवन कुमार भीमप्पा बजंत्रि ने अपने संबोधन में कहा कि –
“बेनीपट्टी कोर्ट का शुभारंभ न केवल स्थानीय जनता के लिए न्याय तक पहुँच को आसान बनाएगा, बल्कि इससे ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों के लोगों को जिला मुख्यालय तक भटकने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी। न्याय सबके लिए सुलभ हो, यही न्यायपालिका का मूल उद्देश्य है।”
इस अवसर पर पटना हाईकोर्ट के कई माननीय न्यायाधीश, मधुबनी सिविल कोर्ट के न्यायाधीशगण, जिले के पदाधिकारी, अधिवक्ता संघ के सदस्य और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह कोर्ट उनकी वर्षों पुरानी मांग थी। अब न्याय उनके द्वार पर उपलब्ध होगा और न्यायिक कार्यों में तेजी आएगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का सम्मान किया गया और बेनीपट्टी कोर्ट को औपचारिक रूप से जनता को समर्पित किया गया।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया