संदीप यूनिवर्सिटी, सिजौल में स्वच्छता पखवाड़ा स्पेशल कैंपेन का शुभारंभ
छात्रों और शिक्षकों ने लिया संकल्प – “स्वच्छ परिसर, स्वच्छ समाज, हरित भारत”
मधुबनी: संदीप यूनिवर्सिटी, सिजौल में रविवार को स्वच्छता पखवाड़ा स्पेशल कैंपेन का शुभारंभ किया गया। यह अभियान विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) एवं उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देना और समाज में स्वच्छ भारत-हरित भारत का संदेश प्रसारित करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान, पोस्टर व स्लोगन प्रदर्शन और जन-जागरूकता रैली आयोजित की। इन गतिविधियों के माध्यम से न केवल परिसर, बल्कि आसपास के गांवों व मोहल्लों तक स्वच्छता का संदेश पहुँचाया गया।
इस अवसर पर डीन डॉ. अजय कुमार, समन्वयक डॉ. अमरेंद्र कुमार, नोडल अधिकारी डॉ. पप्पू कुमार और डीन डॉ. अभिषेक ठाकुर उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने स्वच्छता और सतत् कचरा प्रबंधन के महत्व पर जोर दिया तथा विद्यार्थियों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
छात्र परिषद के अंशु कुमार, राहुल कुमार और अन्य छात्र प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।
नोडल अधिकारी डॉ. पप्पू कुमार ने कहा— “स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं है, बल्कि यह निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है। हमारा लक्ष्य है कि विश्वविद्यालय परिसर के साथ-साथ आसपास की बस्तियां भी स्वच्छ और जागरूक बनें।”
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को सर्वोपरि रखेंगे और समाज को स्वच्छ भारत अभियान से जोड़ने में सक्रिय योगदान देंगे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया