बासोपट्टी (मधुबनी): सोमवार की सुबह करीब छह बजे बासोपट्टी बाजार में करंट लगने से कपड़ा व्यवसायी विनीत प्रसाद (45 वर्ष) की मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से पूरे बाजार और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, विनीत प्रसाद अपने घर पर घरेलू कार्य कर रहे थे। इसी दौरान आवासीय घर के बाहर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ गए। करंट लगते ही उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटनास्थल पर मचा हड़कंप
हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। मृतक का घर विधायक अरुण शंकर प्रसाद के आवास के बगल में ही है और उनकी कपड़े की प्रसिद्ध दुकान भी पास ही स्थित है।
प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी
घटना की सूचना पर विधायक अरुण शंकर प्रसाद तुरंत मौके पर पहुंचे और शोक जताते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि “विनीत प्रसाद मिलनसार और नेकदिल व्यक्ति थे। उनके निधन से बासोपट्टी ने एक सफल व्यवसायी को खो दिया है।”
वहीं, सूचना मिलने पर बीडीओ अजीत कुमार, थानाध्यक्ष विकास कुमार, अपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया।
लोगों का आक्रोश और आरोप
स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं। बाजार क्षेत्र में घरों और दुकानों के ऊपर से गुजरने वाले 11 हजार वोल्ट के तार हमेशा खतरा बने रहते हैं। कई बार शिकायत के बावजूद तारों को कवर नहीं किया गया और न ही सही तरीके से मेंटेनेंस हुआ।
बिजली विभाग की सफाई
इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता ओमप्रकाश अकेला ने कहा कि विभाग की लापरवाही से घटना नहीं हुई है। “घटनास्थल पर तार सही स्थिति में हैं। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।”

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया