आगामी दुर्गा पूजा को लेकर रहिका थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य लोग शामिल हुए।
बैठक में सौराठ, पखरोनी, सतलाखा, रहिका, कपलेश्वर, बसौली, बन्देबी, नाजीरपुर और जितवारपुर सहित कई क्षेत्रों की पूजा समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता रहिका थाना प्रभारी आनंद कुमार कश्यप ने की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाना सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान उन्होंने कई दिशा-निर्देश भी दिए—
- डी.जे. पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
- आर.के. स्ट्रॉ का कार्यक्रम पूरी तरह वर्जित होगा।
- प्रत्येक पंडाल में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था अनिवार्य होगी।
- पंडालों में 15 से 20 वॉलंटियर की तैनाती अनिवार्य रूप से करनी होगी।
थाना प्रभारी ने कहा कि प्रशासन पूरी सख्ती और सजगता के साथ त्योहार पर नजर रखेगा ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग
आनंद झा, प्रभु झा, मनोज झा, बबलू झा, अंकलित झा, भगवान पांडे, समीर अंसारी, उमर अंसारी (जिला परिषद), मदु राय (जिला परिषद), चन्द्रकिशोर मंडल, सरपंच हबीब सहित कई लोग मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा कि मिलजुलकर दुर्गा पूजा का पर्व शांति और सौहार्द्र के साथ मनाया जाएगा।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया