मधुबनी, 12 सितम्बर 2025।
नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान और प्रशासन तक सीधी पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मधुबनी जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब जिलेवासी ऑनलाइन आवेदन कर सीधे जिला पदाधिकारी से मिल सकेंगे।
जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम प्रत्येक शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में आयोजित होता है, जिसमें डीएम आनंद शर्मा स्वयं नागरिकों की समस्याएँ सुनते और समाधान सुनिश्चित करते हैं।
नई व्यवस्था: ऑनलाइन आवेदन
- नागरिक अब पोर्टल jilajantadarbar.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन में समस्या का संक्षिप्त विवरण और जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।
- आवेदन स्वीकार होने के बाद तय तिथि पर आवेदक को जनता दरबार में बुलाया जाएगा, जहाँ वे सीधे डीएम के सामने अपनी बात रख पाएंगे।
लाभ
- शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी समाधान
- आमजन और प्रशासन के बीच भरोसा और मजबूत
- समय और प्रक्रिया दोनों की बचत
जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य जिले के प्रत्येक नागरिक की समस्या को गंभीरता से सुनना और जल्द से जल्द समाधान करना है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे पोर्टल का उपयोग कर अपनी शिकायत दर्ज करें और समय पर जनता दरबार में पहुँचें।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया