मधुबनी। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने शुक्रवार को डीआरडीए सभाकक्ष में बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा आयोजित 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर केंद्राधीक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की।
गौरतलब है कि यह परीक्षा 13 सितंबर 2025 (शनिवार) को दोपहर 12 से 2 बजे तक एक पाली में आयोजित होगी। जिले में कुल 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें सदर अनुमंडल के 19 एवं झंझारपुर अनुमंडल के 7 परीक्षा केंद्र शामिल हैं।
जिला स्तरीय जिम्मेदारियां
- जिलाधिकारी आनंद शर्मा को परीक्षा संयोजक नामित किया गया है।
- अपर समाहर्ता मुकेश रंजन सहायक परीक्षा संयोजक रहेंगे।
- विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी डीडीसी सुमन प्रसाद साह एवं एसडीपीओ मुख्यालय श्रीमती रश्मि के पास होगी।
- सभी परीक्षा केंद्रों पर तेज-तर्रार अधिकारियों को स्टैटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक तथा जोनल दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है।
मुख्य निर्देश
- एक बेंच पर दो से अधिक परीक्षार्थी नहीं बैठेंगे।
- अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड की अतिरिक्त प्रति परीक्षा केंद्र पर लानी होगी।
- परीक्षा हॉल में मोबाइल, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री, व्हाइटनर, इरेज़र, ब्लेड आदि प्रतिबंधित रहेंगे। पकड़े जाने पर उम्मीदवार को आगामी 5 वर्षों तक आयोग की परीक्षाओं से वंचित किया जाएगा।
- सभी केंद्रों पर सीसीटीवी, वीडियो ग्राफी, बायोमैट्रिक और जैमर की व्यवस्था रहेगी।
- परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू रहेगी।
- प्रवेश प्रक्रिया सुबह 9:30 बजे से प्रारंभ होगी और 11:00 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा।
साइबर निगरानी
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला साइबर सेल एवं जनसंपर्क विभाग की सोशल मीडिया टीम लगातार नजर बनाए रखेगी। किसी भी अफवाह या भ्रामक खबर फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, प्रशिक्षु आईएएस विरूपक्ष विक्रम सिंह, एडीएम मुकेश रंजन झा, एडीएम (आपदा) संतोष कुमार, नोडल पदाधिकारी सह एसडीसी कुमार आलोक, वरीय कोषागार पदाधिकारी कन्हैया लाल गोस्वामी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीआरओ परिमल कुमार सहित सभी अनुमंडल पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें: 24 घंटे के बाद काठमांडू इंटरनेशनल एयरपोर्ट चालू, नेपाल की सेना ने संभाली कमान

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया