जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बुधवार को ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और अन्य प्रावधानों की गहन समीक्षा की गई।
निरीक्षण की प्रमुख बातें
- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक तीन माह पर ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा एवं संरक्षा की जांच की जाती है।
- निरीक्षण के क्रम में वीवीपैट गोदाम की सुरक्षा मानकों का भी जायजा लिया गया।
- जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद उप निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपस्थित पदाधिकारी व प्रतिनिधि
निरीक्षण के अवसर पर अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत शेखर सहित कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे और उन्होंने निरीक्षण प्रक्रिया को देखा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा में कोई समझौता नहीं होगा और निर्वाचन आयोग के सभी मानकों का पालन किया जाएगा।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया