कुमुद रंजन सिंह, पत्रकार
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों ने अपने दिवंगत पिता संजय कपूर की लगभग 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति में हिस्सेदारी की मांग की है। इस मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट ने संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर को नोटिस जारी करते हुए पूरी संपत्ति का ब्योरा कोर्ट में दाखिल करने का आदेश दिया है। अब मामले की सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी।
याचिका में क्या कहा गया?
करिश्मा कपूर ने अपने बच्चों की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें आरोप लगाया गया है कि:
- प्रिया कपूर ने संजय कपूर की वसीयत से छेड़छाड़ की।
- नई वसीयत में करिश्मा के बच्चों को कोई अधिकार नहीं दिया गया।
- संजय कपूर की मौत के 7 हफ्ते बाद तक वसीयत छिपाई गई, जिसका खुलासा 30 जुलाई को एक पारिवारिक बैठक में हुआ।
संजय कपूर की वसीयत
- वसीयत 21 मार्च 2025 की बताई जा रही है।
- इसमें उनकी पूरी संपत्ति प्रिया कपूर के नाम दर्ज है।
- जबकि, याचिका के अनुसार, संजय कपूर अपने बच्चों से बेहद नजदीक थे और हमेशा उन्हें वित्तीय सुरक्षा देने की बात कहते थे।
बच्चों की मांग
करिश्मा कपूर के बच्चों ने कोर्ट से मांग की है:
- उन्हें प्रथम श्रेणी का उत्तराधिकारी घोषित किया जाए।
- संजय कपूर की संपत्ति में से पांचवां हिस्सा दिया जाए।
- केस के निपटारे तक संजय कपूर की संपत्तियों को फ्रीज किया जाए।
संजय कपूर की मौत
संजय कपूर की 12 जून 2025 को ब्रिटेन के विंडसर में पोलो खेलने के दौरान अचानक मौत हो गई थी।

पवन सिंह–अंजलि राघव विवाद गहराया, यूपी महिला आयोग ने पुलिस जांच के लिए लिखा पत्र
फिल्म ‘मेहर’ की स्क्रीनिंग पर रोमांटिक सरप्राइज, शिल्पा शेट्टी को मिला पति राज कुंद्रा का पहला ऑटोग्राफ
मनोज बाजपेयी का बड़ा खुलासा – “OTT पर हमें सस्ते मजदूर समझा जाता है”
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट दिवाली में अपने नए 250 करोड़ रुपये के बंगले में शिफ्ट होंगे !
रजनीकांत की फिल्म ने भारत में 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया; ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ से आगे
‘परम सुंदरी’ के प्रमोशन में दिल्ली पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-जाह्नवी कपूर, बंगला साहिब में टेका माथा’