कुमुद रंजन सिंह, पत्रकार
सीतामढ़ी/जलेश्वर: नेपाल में जारी Gen-Z आंदोलन के बीच मंगलवार देर शाम महोतरी जिले के जलेश्वर जेल से 550 कैदी फरार हो गए। इस बड़े जेल ब्रेक के बाद नेपाल और बिहार सीमा पर हड़कंप मच गया है। अलर्ट जारी करते हुए एसएसबी और बिहार पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है।
बॉर्डर से पकड़े गए 10 कैदी
सीतामढ़ी जिले के भीठ्ठा बॉर्डर से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे 10 कैदियों को एसएसबी ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बाकी कैदियों की तलाश जारी है।
जेल से बॉर्डर की दूरी
- जलेश्वर जेल (नेपाल, महोतरी जिला) → भीठ्ठा बॉर्डर (सीतामढ़ी, बिहार) से महज़ 10 किलोमीटर दूर।
- भारतीय एजेंसियों को आशंका है कि कई फरार कैदी भारत में घुसने की कोशिश कर सकते हैं।
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
- एसएसबी 51 बटालियन के जवानों ने हनुमान चौक, सोनबरसा बाजार, इंदरवा, सहोरबा, लालबंदी, लरकवा, बलुआहा और कन्हौली नाका पर गश्त तेज कर दी है।
- हर वाहन और व्यक्ति की सघन तलाशी हो रही है।
- आईडी कार्ड दिखाने पर ही आवाजाही की अनुमति दी जा रही है।
- नेपाल शस्त्र बल भी सीमा पार अपनी चौकसी कड़ी कर चुका है।
पुलिस-प्रशासन का बयान
सीतामढ़ी डीएम रिची पांडेय ने कहा –
“जेल ब्रेक की घटना के बाद एसएसबी, पुलिस और जांच एजेंसियों की बैठक हुई। नेपाल से सटे इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और जवान लगातार गश्त कर रहे हैं।”
नेपाल में क्यों भड़का आंदोलन?
- सरकार ने हाल ही में 26 सोशल मीडिया साइट्स पर बैन लगाया।
- युवाओं (Gen-Z) ने इसका जबरदस्त विरोध किया।
- हिंसक प्रदर्शन, संसद और राष्ट्रपति भवन में आगजनी, मंत्रियों पर हमले, यहां तक कि पीएम केपी शर्मा ओली और राष्ट्रपति को इस्तीफा देना पड़ा।
- प्रदर्शनकारियों की मांग: नई सरकार का गठन और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गारंटी।

कौन हैं सुशीला कार्की ? जो बनी नेपाल की प्रथम महिला प्रधानमंत्री !
नेपाल की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनीं सुशीला कार्की
नेपाल के मौजूदा हालत क्या हैं ? तस्वीरों के माध्यम से जाने !
Nepal protests: 24 घंटे के बाद काठमांडू इंटरनेशनल एयरपोर्ट चालू, नेपाल की सेना ने संभाली कमान
नई दिल्ली: जल रहा है नेपाल… अब तक 22 लोगों की मौत, आज बंद रहेगा पशुपतिनाथ मंदिर; पढ़ें 5 लेटेस्ट अपडेट
रेलवे का नया नियम, अगर आप भी ट्रैन से यात्रा करते हैं तो ये ख़बर आपके लिए है !