काठमांडू से विनय झा की रिपोर्ट
नेपाल में Gen-Z आंदोलन ने राजनीतिक भूचाल ला दिया है। 9 सितंबर को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली देश छोड़कर चले गए हैं। सूत्रों के अनुसार, उनके साथ 7 मंत्री भी हैं। उधर, प्रदर्शनकारियों ने बालुवाटार स्थित प्रधानमंत्री आवास पर कब्जा कर लिया है।
ओली का देश छोड़ना
इस्तीफे के कुछ ही घंटों बाद ओली हेलिकॉप्टर से रवाना हो गए। हालांकि आधिकारिक रूप से यह स्पष्ट नहीं है कि वह और उनके सहयोगी कहाँ गए हैं। सूत्रों का कहना है कि ओली दुबई जा सकते हैं।
सेना की सक्रियता
- सेना ने काठमांडू में मंत्रियों के सरकारी आवास खाली कराने शुरू कर दिए हैं।
- हेलिकॉप्टर के जरिए मंत्रियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।
- संसद भवन और वीआईपी इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
- उच्च अधिकारियों को सैन्य छावनियों में रखा गया है।
ओली का निजी आवास जलाया गया
भक्तपुर में स्थित ओली का निजी आवास प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी नाचते-गाते जश्न मनाते दिखे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
भारत ने बॉर्डर सील किया, जारी की एडवाइजरी
नेपाल की स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने:
- नेपाल बॉर्डर सील कर दिया है।
- भारतीय नागरिकों को नेपाल यात्रा टालने की सलाह दी है।
- नेपाल में मौजूद भारतीयों से अपील की गई है कि वे सुरक्षित जगहों पर रहें और बाहर निकलने से बचें।
- काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क बनाए रखें।
फ्लाइट ऑपरेशन ठप
काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हालात बिगड़ने के बाद सभी उड़ानों को रोक दिया गया।
- दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट 6E1153 और मुंबई से 6E1157 को आपात रूप से लखनऊ डायवर्ट किया गया।
- आज काठमांडू के लिए किसी भी फ्लाइट को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई है।

कौन हैं सुशीला कार्की ? जो बनी नेपाल की प्रथम महिला प्रधानमंत्री !
नेपाल की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनीं सुशीला कार्की
नेपाल के मौजूदा हालत क्या हैं ? तस्वीरों के माध्यम से जाने !
Nepal protests: 24 घंटे के बाद काठमांडू इंटरनेशनल एयरपोर्ट चालू, नेपाल की सेना ने संभाली कमान
नेपाल जेल ब्रेक: 550 कैदी फरार, बिहार बॉर्डर पर हाई अलर्ट – 10 गिरफ्तार
नई दिल्ली: जल रहा है नेपाल… अब तक 22 लोगों की मौत, आज बंद रहेगा पशुपतिनाथ मंदिर; पढ़ें 5 लेटेस्ट अपडेट