योजना से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-296-5656 पर संपर्क किया जा सकता है।
पटना, 9 सितंबर 2025।
बिहार सरकार ने युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने के लिए मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना (CM Pratigya Yojana) की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस महत्वाकांक्षी योजना का एलान 1 जुलाई 2025 को किया था।
इस योजना के तहत राज्य के 18 से 25 वर्ष के युवाओं को देश की नामी कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका मिलेगा। इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार मासिक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
योजना की प्रमुख बातें
- 12वीं पास युवाओं को ₹4000/माह
- डिप्लोमा/आईटीआई पास को ₹5000/माह
- ग्रेजुएट व पोस्टग्रेजुएट को ₹6000/माह
- बिहार से बाहर चयन होने पर अतिरिक्त ₹2000 (तीन महीने तक)
- पहले साल (2025-26) में 5000 युवाओं को मौका
- अगले साल से हर साल 20,000 युवाओं को लाभ
- लक्ष्य: 5 साल में 1 लाख युवाओं को अवसर
- बजट: 40.69 करोड़ रुपये निर्धारित
पात्रता (Eligibility)
- आवेदक बिहार का स्थायी नागरिक होना चाहिए।
- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास।
- आयु: 18 से 25 वर्ष।
- कौशल विकास कार्यक्रम की ट्रेनिंग पूरी होना जरूरी।
आवेदन प्रक्रिया (Application Process)
- आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा।
- इसके लिए श्रम संसाधन विभाग नया पोर्टल तैयार कर रहा है।
- पोर्टल पर कंपनियों की लिस्ट उपलब्ध होगी, जहाँ से आवेदक अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार कंपनी चुन सकेंगे।
- चयनित उम्मीदवारों की सूची पोर्टल पर अपलोड होगी।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- शैक्षणिक प्रमाणपत्र
- कौशल विकास ट्रेनिंग सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाणपत्र
- बैंक पासबुक (आधार से लिंक)

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनाव आयोग की टीम बिहार पहुँची, तैयारियों का होगा व्यापक समीक्षा
Bihar election: सियासी दंगल में सीमांचल तय करेगा किसके हाथ आयेगी सत्ता !
कांग्रेस शर्त के साथ 55 सीटों पर लड़ने को तैयार,सभी सीट कांग्रेस की पसंद की होगी, राजद चुप।
बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 का लोकार्पण, आइडिया फेस्टिवल का हुआ भव्य समापन
सतत जीविकोपार्जन योजना के छंटनी ग्रस्त कर्मियों ने सरकार से लगाई गुहार, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे
बिहार चुनाव 2025: राजद को कांग्रेस का अल्टीमेटम, 70 सीटें नहीं मिलीं तो अकेले लड़ेगी कांग्रेस