✒️ कुमुद रंजन सिंह
नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, पूरे देश में फैली हिंसा. इसकी शुरुआत अचानक हुई. इस आंदोलन का कोई नेता नहीं है. हालात बिगड़ने के बाद प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दिया.
नेपाल की केपी शर्मा सरकार ने विरोध के बाद वापस लिया सोशल मीडिया बैन
नेपाल की केपी शर्मा ओली सरकार ने काफी विरोध-प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर लगे बैन को वापस ले लिया है. नेपाल के सूचना मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरूंग ने कैबिनेट बैठक के बाद इसका ऐलान किया. उन्होंने कहा कि सरकार ने तत्काल प्रभाव से सोशल मीडिया पर लगे बैन को वापस ले लिया है.
नेपाल में बिगड़ते हालात पर संयुक्त राष्ट्र की नजर, त्वरित और पारदर्शी जांच की मांग
एएफपी रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र ने पुलिस पर सोशल मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलीबारी करने और उनकी हत्या करने का आरोप लगाने के बाद एक त्वरित और पारदर्शी जांच की मांग की. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय की प्रवक्ता रवीना शमदासानी ने एक बयान में कहा कि, वे नेपाल में प्रदर्शनकारियों की हत्याओं और उनके घायल होने से स्तब्ध हैं और एक त्वरित और पारदर्शी जांच की मांग करते हैं. सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए हजारों युवा नेपाली काठमांडू की सड़कों पर उतर आए. जब प्रदर्शनकारियों ने कंटीली तारों को तोड़कर संसद के पास एक प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश की, तो पुलिस ने रबर की गोलियों, आंसू गैस, पानी की बौछारों और लाठियों का इस्तेमाल किया.
प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की घटना के बाद नेपाल के गृह मंत्री ने दिया इस्तीफा
नेपाल के गृह मंत्री रमेश लेखक ने बलुवाटर स्थित प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर आयोजित कैबिनेट बैठक के दौरान प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया.


यात्री-नागार्जुन की पुण्यतिथि पर विद्यापति सेवा संस्थान ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
डीएम और एसपी ने किया शहर में छठ घाटों का निरीक्षण
सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संरक्षण पर केंद्रित होगा मिथिला विभूति पर्व का 52 वां समारोह
सांसद पप्पू यादव और उनकी सांसद पत्नी रंजित रंजन के बीच क्यों है विवाद रंजित रंजन क्यों कहा कि उनके बयान से कोई लेना-देना नहीं।
*बिहार विधानसभा उप-चुनाव: प्रशांत किशोर ने रामगढ़ की जनता को चेताया, कहा- बीजेपी को दिया गया हर वोट नीतीश की ताकत बढ़ाएगा, वही नीतीश कुमार जिन्होंने जमीन का सर्वे करवाकर घर-घर में झगड़े करवाए और स्मार्ट मीटर लगवाकर आपके घरों की बिजली कटवा दी*
90 से 95 प्रतिशत तक निःशुल्क दवाओं के वितरण मामले में पूर्वी चम्पारण शामिल