स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय समेत कई दिग्गज नेता हुए शामिल, “2025 फिर से नीतीश” का नारा
बेनीपट्टी (मधुबनी) – विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र के अरेर हाई स्कूल परिसर में एनडीए गठबंधन की एक संयुक्त बैठक आयोजित हुई। इस मौके पर भाजपा, जदयू, हम, लोजपा और आरएलएसपी के नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय रहे मुख्य अतिथि
बैठक के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय रहे। इसके अलावा स्थानीय भाजपा विधायक विनोद नारायण झा, एमएलसी घनश्याम ठाकुर, हरलाखी विधायक सुधांशु शेखर, डॉ. मृणाल सहित भाजपा-जदयू के कई बड़े नेता, जिला अध्यक्ष और अनेक गणमान्य लोग मंच पर मौजूद थे।
महागठबंधन पर तीखा प्रहार
नेताओं ने अपने संबोधन में महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बेनीपट्टी में एक बार फिर भाजपा का परचम लहराएगा। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपमानित करने और राहुल गांधी की यात्रा को लेकर महागठबंधन पर तंज कसा गया।
विकास कार्यों का उल्लेख
विधायक विनोद नारायण झा ने अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का विस्तार से ब्योरा दिया। वहीं नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजनाओं और उपलब्धियों की जमकर प्रशंसा की।
“2025 फिर से नीतीश” का नारा
सभा में एनडीए कार्यकर्ताओं ने जोशीले अंदाज़ में “2025 फिर से नीतीश” का नारा लगाया। कार्यक्रम में गठबंधन की एकजुटता और मजबूती साफ झलकी, वहीं क्षेत्र से भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया