मधुबनी: मधुबनी विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक और उद्योग मंत्री समीर महासेठ पर भाजपा नेता एवं जिला परिषद सदस्य पिंटु मिश्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि विधायक ने पिछले दस वर्षों में क्षेत्र के लिए एक भी ठोस काम नहीं किया है।
पिंटु मिश्रा ने आरोप लगाया कि –
- चुनाव के समय तरह-तरह का प्रलोभन देकर समीर महासेठ जनता को “उल्लू” बनाते हैं।
- उद्योग मंत्री रहने के बावजूद उन्होंने मधुबनी के लिए “सुई के बराबर” भी काम नहीं किया।
- सड़क, पानी और नाले की समस्या से लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं, लेकिन विधायक और सांसद इस ओर कभी गंभीर नहीं हुए।
उन्होंने सवाल उठाया कि आज जिन सड़कों का शिलान्यास हो रहा है, उन पर पिछले पाँच सालों तक काम क्यों नहीं हुआ? “विधायक सिर्फ झूठ बोलकर जनता को बेवकूफ बनाते रहे हैं और अब चुनाव के समय शिलान्यास कर रहे हैं।”
भाजपा नेता ने दावा किया कि मधुबनी विधानसभा की जनता अब जाग चुकी है और इस बार विधायक से दस वर्षों का पूरा हिसाब मांगेगी। उन्होंने कहा, “विधायक को सिर्फ चुनाव के वक्त ही लोगों की याद आती है। आचार संहिता लगने से पहले वे तेजी से शिलान्यास करते फिर रहे हैं। लेकिन जनता सब जान चुकी है।”
शहर की स्थिति पर बोलते हुए पिंटु मिश्रा ने कहा कि मधुबनी में पानी की किल्लत, सड़क और नाले की समस्या आज भी जस की तस है। यही वजह है कि लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है और चुनाव में इसका असर साफ दिखेगा।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि खुद जिस दल के वे विधायक हैं, वहां के लोग भी उनके कामकाज से खुश नहीं हैं। यही स्थिति सिर्फ मधुबनी ही नहीं, बल्कि जिले की अन्य विधानसभाओं की भी है, जहां जनता अपने प्रतिनिधियों से नाराज है।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया