- मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना कल से लागू, हर परिवार की महिला को मिलेगा 10 हजार रुपये
- नीतीश सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 2 लाख तक की मदद
- चुनाव से पहले महिलाओं के लिए नीतीश सरकार की सौगात, कल से शुरू होंगे आवेदन
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 7 सितंबर को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ करेंगे। योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण और रोजगार से जोड़ने के लिए पहली बार सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।
योजना की मुख्य बातें
- पहली किस्त में हर परिवार की एक महिला को 10 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
- शहरी क्षेत्र की महिलाएं ऑनलाइन और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगी।
- रोजगार से जुड़ने वाली महिलाओं को आगे चलकर 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
चुनाव से पहले बड़ा फैसला
विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार का यह कदम महिलाओं को सीधे आर्थिक मजबूती से जोड़ने वाला माना जा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह योजना न केवल महिलाओं को रोजगारोन्मुखी बनाएगी, बल्कि परिवार की आय में भी सीधा इजाफा करेगी।



बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनाव आयोग की टीम बिहार पहुँची, तैयारियों का होगा व्यापक समीक्षा
Bihar election: सियासी दंगल में सीमांचल तय करेगा किसके हाथ आयेगी सत्ता !
कांग्रेस शर्त के साथ 55 सीटों पर लड़ने को तैयार,सभी सीट कांग्रेस की पसंद की होगी, राजद चुप।
बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 का लोकार्पण, आइडिया फेस्टिवल का हुआ भव्य समापन
सतत जीविकोपार्जन योजना के छंटनी ग्रस्त कर्मियों ने सरकार से लगाई गुहार, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे
बिहार चुनाव 2025: राजद को कांग्रेस का अल्टीमेटम, 70 सीटें नहीं मिलीं तो अकेले लड़ेगी कांग्रेस