पटना: बिहार के पटना सिपारा-पुनपुन रोड पर परसा बाजार थाना इलाके में मंगलवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया है. जिसमें 5 कारोबारियों की मौत हो गई है. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं.
कार चलते ट्रक में जा घुसी: मिली जानकारी के अनुसार कार परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुइया मोड़ फ्लाई ओवर से नीचे उतर रही थी, तभी कार अनियंत्रित होकर रात 1 बजे ट्रक के अंदर जा घुसी. इस संबंध में ट्रक के ड्राइवर को पता भी नहीं चला और वह कार को घसीटते हुए 25 मीटर तक दूर तक चला गया.
5 कारोबारियों की मौत: मृतकों की पहचान राजेश कुमार उम्र 50 साल निवासी गोपालपुर, संजय कुमार उम्र 38 साल, कमल किशोर उम्र 38 साल निवासी सिपारा, प्रकाश चौरसिया उम्र 35 साल और सुनील कुमार उम्र 30 साल निवासी मुजफ्फरपुर के रूप में हुई है.
कार को काटकर निकाले गए गाड़ी सवार लोग: वहीं, सड़क हादसे के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद सदर डीएसपी रंजन कुमार और परसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और गैस कटर से कार को काटकर सभी घायलों को बाहर निकाला. इसके बाद उपचार के लिए सभी घायलों को पटना के PMCH भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
क्या कहती है पुलिस?: परसा बाजार थानाध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि घटना पलक झपकने के कारण हुई है, क्योंकि दोनों गाड़ी सड़क पर चल रही थीं, तभी कार ट्रक के अंदर जा घुसी. फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि घटना कैसे हुई है.
”ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि भीषण सड़क दुर्घटना हुई है और उसमें कई लोग फंसे हुए हैं. आनन फानन में पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कार सवार 5 घायलों को निकालकर PMCH भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है ”


बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनाव आयोग की टीम बिहार पहुँची, तैयारियों का होगा व्यापक समीक्षा
Bihar election: सियासी दंगल में सीमांचल तय करेगा किसके हाथ आयेगी सत्ता !
कांग्रेस शर्त के साथ 55 सीटों पर लड़ने को तैयार,सभी सीट कांग्रेस की पसंद की होगी, राजद चुप।
बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 का लोकार्पण, आइडिया फेस्टिवल का हुआ भव्य समापन
सतत जीविकोपार्जन योजना के छंटनी ग्रस्त कर्मियों ने सरकार से लगाई गुहार, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे
बिहार चुनाव 2025: राजद को कांग्रेस का अल्टीमेटम, 70 सीटें नहीं मिलीं तो अकेले लड़ेगी कांग्रेस