पटना। बिहार बंद के दौरान भारतीय जनता पार्टी और एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन को लेकर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने विशेष आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ जनता का आक्रोश पूरे प्रदेश में देखा गया, लेकिन इस बंद को सफल बनाने में जिस प्रकार से महिलाओं ने आगे बढ़कर भागीदारी की, वह बेहद सराहनीय है।
सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की बेटियों और माताओं ने यह साबित कर दिया है कि वे सिर्फ परिवार और समाज की धुरी ही नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक आंदोलनों में भी अपनी मजबूत भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सड़कों पर उतरी महिला कार्यकर्ताओं और समर्थकों की शांतिपूर्ण भागीदारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके सहयोग और दृढ़ संकल्प के कारण बिहार बंद पूरी तरह सफल रहा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं का यह योगदान आने वाले समय में पार्टी और संगठन को और मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने सभी महिला कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों और आम नागरिकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह आंदोलन लोकतांत्रिक मर्यादाओं के भीतर रहकर किया गया, जो बिहार की जनता की परिपक्वता को दर्शाता है।


बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनाव आयोग की टीम बिहार पहुँची, तैयारियों का होगा व्यापक समीक्षा
Bihar election: सियासी दंगल में सीमांचल तय करेगा किसके हाथ आयेगी सत्ता !
कांग्रेस शर्त के साथ 55 सीटों पर लड़ने को तैयार,सभी सीट कांग्रेस की पसंद की होगी, राजद चुप।
बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 का लोकार्पण, आइडिया फेस्टिवल का हुआ भव्य समापन
सतत जीविकोपार्जन योजना के छंटनी ग्रस्त कर्मियों ने सरकार से लगाई गुहार, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे
बिहार चुनाव 2025: राजद को कांग्रेस का अल्टीमेटम, 70 सीटें नहीं मिलीं तो अकेले लड़ेगी कांग्रेस
1 thought on “बिहार बंद को सफल बनाने में महिलाओं की भागीदारी सराहनीय: सम्राट चौधरी”