विकास की निरंतरता और मजबूत बिहार के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान
मधुबनी, 03 सितम्बर 2025।
खजौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत उच्च विद्यालय इनरवा देवधा में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में जद(यू) के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री नितीश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार ने विकास की मजबूत आधारशिला रखी है और आने वाले विधानसभा चुनाव 2025 में उस विकास की गति को बनाए रखने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा।
नितीश मिश्रा का संबोधन
अपने जोशीले भाषण में नितीश मिश्रा ने कहा –
“बिहार की जनता विकास चाहती है, स्थिरता चाहती है। एनडीए ने हर वर्ग, हर समाज को साथ लेकर काम किया है। हमें 2025 के चुनाव में जनता के बीच जाना है और यह संदेश देना है कि केवल एनडीए ही बिहार को आगे ले जा सकता है।”
उन्होंने मंच से कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि –
“हम सबको यह संकल्प लेना होगा कि ‘25 से 30, फिर से नीतीश’ सिर्फ नारा नहीं, बल्कि बिहार की जरूरत है।”
सम्मेलन में नेताओं की मौजूदगी
सम्मेलन में सुपौल के सांसद दिलेश्वर कामत, खजौली विधायक अरुण शंकर प्रसाद, जद(यू) के मुख्य प्रवक्ता सह विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद के पूर्व सदस्य अर्जुन सहनी सहित एनडीए के कई पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जनता से सीधा संवाद
सम्मेलन के दौरान नितीश मिश्रा ने स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनता से संवाद कर उनकी समस्याएँ जानीं और आश्वासन दिया कि एनडीए की सरकार बनने पर विकास की धारा और तेज़ होगी।





विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया