यात्रा के अंतिम दिन पटना गांधी मैदान में उमड़ा जनसैलाब इंडिया गठबंधन के सभी बड़े नेता पहुंचे पटना।
यात्रा में शामिल हो रहे हैं लाखों कांग्रेसी, पटना की सड़कों पर लहरा रहा तिरंगा।
पटना:
वोटर अधिकार यात्रा का आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य समापन हुआ। कांग्रेस द्वारा आयोजित इस समापन समारोह को लेकर राजधानी पटना पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंग गई। गांधी मैदान को दुल्हन की तरह सजाया गया था, जहां सुबह से ही कार्यकर्ताओं और नेताओं का भारी जमावड़ा देखा गया।
सूत्रों के अनुसार, रविवार की रात तीस हजार से अधिक लोग कांग्रेस द्वारा बनाए गए विशाल पंडाल में ठहरे हुए थे। इनमें लगभग दस हजार महिलाओं के रहने की भी अलग से व्यवस्था की गई थी। कांग्रेस ने सभी ठहरने वाले कार्यकर्ताओं के लिए भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की थी।
आज समापन अवसर पर राहुल गांधी सीधे दिल्ली से पटना पहुंचे। उनके साथ इंडिया गठबंधन के अधिकांश बड़े नेता भी मौजूद रहे। सभा में शामिल होने के लिए देशभर से कांग्रेस और राजद के हजारों कार्यकर्ता पटना पहुंचे। अनुमान है कि एक लाख से अधिक लोगों ने इस सभा में भाग लिया।
सभा के बाद राहुल गांधी गांधी मैदान से अम्बेडकर चौक तक एक पदयात्रा भी करेंगे, जिसमें तेजस्वी यादव समेत इंडिया गठबंधन के दर्जनों बड़े नेता शामिल होंगे। इस मौके पर सौ से अधिक पत्रकार दिल्ली से पटना पहुंचे हैं, जो इस कार्यक्रम को कवर कर रहे हैं।
कांग्रेस ने कार्यक्रम की भव्यता दिखाने के लिए सदाकत आश्रम में 40 हजार तिरंगे झंडे तैयार करवाए थे, जो आज पटना की सड़कों पर लहराते नजर आए। सभी 38 जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस यात्रा ने बिहार की राजनीति में नई हलचल मचा दी है। कांग्रेस की इस सफलता से राहुल गांधी बेहद उत्साहित दिखे। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अब यात्रा के दूसरे चरण की तैयारी भी शुरू कर चुकी है।
स्थानीय राजनीतिक हलकों में यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि वोटर अधिकार यात्रा की अपार सफलता से भाजपा और एनडीए गठबंधन बैकफुट पर नजर आ रहा है। वहीं, राहुल गांधी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।
आज पटना का नजारा ऐतिहासिक था। गांधी मैदान में उमड़ी भारी भीड़ और सड़कों पर तिरंगे की गूंज ने यह साफ कर दिया है कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो चुका है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनाव आयोग की टीम बिहार पहुँची, तैयारियों का होगा व्यापक समीक्षा
Bihar election: सियासी दंगल में सीमांचल तय करेगा किसके हाथ आयेगी सत्ता !
कांग्रेस शर्त के साथ 55 सीटों पर लड़ने को तैयार,सभी सीट कांग्रेस की पसंद की होगी, राजद चुप।
बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 का लोकार्पण, आइडिया फेस्टिवल का हुआ भव्य समापन
सतत जीविकोपार्जन योजना के छंटनी ग्रस्त कर्मियों ने सरकार से लगाई गुहार, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे
बिहार चुनाव 2025: राजद को कांग्रेस का अल्टीमेटम, 70 सीटें नहीं मिलीं तो अकेले लड़ेगी कांग्रेस