मधुबनी। दरभंगा में आयोजित महागठबंधन की रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ अभद्र भाषा प्रयोग का मामला तूल पकड़ गया है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा विरोध जताया।
बाबूबरही में भाजपा मंडल अध्यक्ष रामचंद्र मिश्र की अध्यक्षता में दुर्गा मंदिर के समीप कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने महागठबंधन नेताओं पर अभद्र टिप्पणी के जरिए देश की मर्यादा भंग करने का आरोप लगाया।
भाजपा नेताओं की मौजूदगी
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य क्षेत्र संख्या-34 रंधीर खन्ना, मंडल महामंत्री ध्रुव शर्मा, इंद्रमोहन यादव, कारी पासवान, गुनानंद झा, भवन जी झा, अमित पासवान, रंजन झा, पप्पू चौधरी, रामावतार पंजियार, चंदन पंजियार, कुंदन पंजियार, दीपू मंडल, दीपू साफी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विरोध और नारेबाजी
मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और महागठबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के परिवार को अपमानित करना लोकतांत्रिक मर्यादा का उल्लंघन है और जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया