राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर शनिवार को सीएम साइंस कॉलेज में पीजी रसायन शास्त्र विभाग के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। ऑनलाइन मोड में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो संजीव कुमार मिश्र ने की। इस अवसर पर अपना विचार रखते हुए रसायन शास्त्र के वरिष्ठ शिक्षक प्रो प्रेम कांत झा ने कहा कि भारत का अंतरिक्ष तकनीक आज बड़ी ही तेजी के साथ विकसित हो रहा है और यह निकट भविष्य में ही गगनयान एवं स्पेस स्टेशन जैसे मिशन को पूरा करने में सक्षम दिखता है। विभागाध्यक्ष डॉ विश्व दीपक त्रिपाठी ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष की बात है कि चंद्रयान के सफल प्रक्षेपण की उपलब्धि को यादगार बनाए रखने के उद्देश्य से शुरू की गई राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने की परंपरा से युवाओं का देश भारत काफी उत्साहित हुआ है और बहुत कम समय में ही यह दिन युवाओं के आकर्षण का केंद्र बिंदु बन गया है। अपने संबोधन में उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र में हाल के दिनों में जुड़ी महत्वपूर्ण उपलब्धियां को रेखांकित किया।
अध्यक्षीय संबोधन में प्रधानाचार्य प्रो संजीव कुमार मिश्र ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की प्रगति को असाधारण बताते हुए कहा कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि सीमित संसाधनों के साथ भारत ने मंगल मिशन सहित सौ से अधिक अंतरिक्ष यानों के सफल प्रक्षेपण के साथ इस क्षेत्र में अनेक प्रभावशाली उपलब्धियां हासिल की है। इससे न सिर्फ अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में काफी विकास हुआ है, बल्कि युवाओं को भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने एवं इस क्षेत्र में अपने हुनर को तराशने का स्वर्णिम अवसर प्राप्त हुआ है।
रसायन शास्त्र विभाग की शिक्षिका डॉ निधि झा के संयोजन एवं संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भी ऑनलाइन मोड में काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान अजमत मंसूरी, अमन कुमार, कृष गुप्ता, अभिलाषा, कुमारी अनामिका, शिवम कुमार, अंकित श्रीवास्तव, निकील कुमार, अंजली कुमारी, निकिता, अभिमन्यु कुमार, दीप्ति कुमारी आदि ने भी अपने मूल्यवान विचार रखे। कार्यक्रम में करीब पाँच दर्जन प्रतिभागियों ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज की।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया