सी. एम साइंस कालेज के तीसरे चरण के नैक मूल्यांकन में बेहतर प्रदर्शन करना उनकी प्राथमिकता है। नैक मूल्यांकन में बेहतर प्रदर्शन के लिए शिक्षण की गुणवत्ता के साथ ही शिक्षकों की शैक्षणिक उपलब्धियों की निरंतरता भी काफी महत्वपूर्ण होती है। इसमें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शोध कार्यों में शिक्षकों की उपलब्धियां एवं उनके शोध आलेखों के प्रकाशन व अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में उनकी सक्रियता खास मायने रखती है। यह बात बृहस्पतिवार को सी.एम. साइंस कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो संजीव कुमार मिश्र ने महाविद्यालय के शिक्षकों के साथ आयोजित बैठक में कही। बैठक में उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं को भी बड़े ध्यान से सुना और इसका शीघ्रतिशीघ्र निदान करने का उन्हें भरोसा दिलाते हुए महाविद्यालय के तीसरे चरण के नैक मूल्यांकन के लिए अभी से तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।
बैठक में उन्होंने नियमित शिक्षकों के साथ-साथ अतिथि शिक्षकों को भी अपनी विशिष्टता और अभिरुचि के आधार पर महाविद्यालय की प्रगति में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों से महाविद्यालय के पुस्तकालय का नियमित उपयोग करने का आग्रह करते हुए बेहतर शिक्षण के लिए शिक्षकों के अध्ययनशील होने के महत्व को रेखांकित किया। अनेक शिक्षकों के शोध कार्यों एवं शोध आलेखों से प्रभावित प्रधानाचार्य ने सभी शिक्षकों से मासिक तौर पर नियमित शोध आलेखों के प्रकाशन सहित शोध कार्यों में अपनी सक्रियता बढ़ाने का आग्रह किया। प्रधानाचार्य ने विभिन्न विभागाध्यक्षों से नियमित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित करने का अनुरोध किया। बैठक के दौरान पीजी द्वितीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा के लिए बाह्य परीक्षकों की नियुक्ति पर भी चर्चा की गई।

‘प्रशांत किशोर की गारंटी बिहार को बदहाली से बाहर निकालेगी: डॉ शोएब अहमद खान’
पोथीघर फाउंडेशन एवं म. अ. रमेश्वरलता संस्कृत महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय दर्शन पर व्याख्यान का आयोजन
सी.एम. साइंस कॉलेज में व्याख्यान श्रृंखला और संगोष्ठी का आयोजन
दरभंगा में स्कूल के हेडमास्टर की बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या!!
डा जगन्नाथ मिश्र की पुण्यतिथि पर पूर्व विधान पार्षद ने दी श्रद्धांजलि
विद्यापति सेवा संस्थान ने मनाई वाजपेयी की छठी पुण्यतिथि