आनंद मिश्रा आज होंगे भाजपा में शामिल
असम के “सिंघम” नाम से मशहूर पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा आज मंगलवार की सुबह 11 बजे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इसको लेकर उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, सैकड़ों की संख्या में समर्थक उनके साथ भाजपा मुख्यालय, पटना पहुंचेंगे और एक भव्य मिलन समारोह के जरिए उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी।
जन सुराज से पहले ही दे चुके हैं इस्तीफा
गौरतलब है कि आनंद मिश्रा ने कुछ महीने पहले जन सुराज पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वे पार्टी में युवा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। इस्तीफे के बाद से ही उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं।
लोकसभा चुनाव में भी आजमाई किस्मत
आनंद मिश्रा ने 2024 लोकसभा चुनाव से पहले ही आईपीएस की नौकरी छोड़ दी थी। इस्तीफे के बाद उन्होंने बक्सर लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। हालांकि, उस चुनाव में उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।
“सिंघम” छवि से मिली लोकप्रियता
आनंद मिश्रा को असम में उनकी सख्त छवि और जनता से सीधे संवाद की शैली के कारण “सिंघम” कहा जाता है। बतौर आईपीएस उन्होंने कई अहम पदों पर रहते हुए कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के कारण सुर्खियां बटोरी थीं।
भाजपा में एंट्री से बढ़ी हलचल
भाजपा में उनकी एंट्री को लेकर बिहार की राजनीति में नई हलचल मच गई है। माना जा रहा है कि आनंद मिश्रा की लोकप्रियता और उनकी युवा छवि से भाजपा को आगामी विधानसभा चुनावों में खासा फायदा मिल सकता है।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया