मधुबनी: समुचित स्वास्थ्य व्यवस्था की बहाली की मांग को लेकर अखिल भारतीय मिथिला पार्टी के प्रदेश महासचिव मनोज झा ने रहिका प्रखंड कार्यालय के समीप अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है।
अनशनकारी मनोज झा ने कहा कि जब तक व्यवस्था में सुधार नहीं किया जाता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), रहिका पूरी तरह से अव्यवस्था का शिकार है।
तीन बच्चियों की मौत बनी वजह
गौरतलब है कि पिछले दिनों इसी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज और ऑक्सीजन के अभाव में तीन बच्चियों की मौत हो गई थी। इस घटना से आक्रोशित होकर स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए थे।
सीएचसी सिर्फ नाम का
मनोज झा ने कहा कि यह स्वास्थ्य केंद्र पहले पीएचसी था, जिसे अपग्रेड कर सीएचसी का दर्जा दिया गया, लेकिन अब तक यहां सीएचसी के अनुरूप बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं।
- डॉक्टर और नर्सों की उपलब्धता नहीं रहती।
- आपातकालीन कक्ष, प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, प्रयोगशाला और एक्स-रे जैसी मूलभूत सुविधाएं नदारद हैं।
- अस्पताल परिसर में गंदगी और अव्यवस्था का आलम है।
उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य केंद्र “सफेद हाथी” बनकर रह गया है और प्रखंड क्षेत्र की लाखों की आबादी गंभीर कठिनाइयों का सामना कर रही है।
अनशनकारीयों की क्या हैं मांगें
- सीएचसी में स्वच्छता, बिजली, पानी और बिस्तर व्यवस्था अविलंब सुनिश्चित की जाए।
- विशेषज्ञ डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट और लैब तकनीशियन की तैनाती की जाए।
- मरीजों को आपातकालीन और प्रसव सेवाओं की सुविधा मिले।
ग्रामीणों का समर्थन
अनशन स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया। उनका कहना है कि जब तक रहिका स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था में सुधार नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहना चाहिए।
Frontline24 Newsके लिए बरुण झा की रिपोर्ट.

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया