बिहार,
बेतिया. प. चम्पारण जिला मुख्यलाय बेतिया में एक छठ व्रती को अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया. घटना नगर थाना क्षेत्र के बसवरिया पिऊनी बाग की है, जहां अपराधियों ने सोई अवस्था में गुरुवार की आधी रात में छठ व्रती की हथियार से काटकर हत्या कर दी. मृतक महिला की पहचान बसवरिय निवासी निड्डू सिंह की पत्नी मधुबाला सिंह के रूप में की गई है.
सुबह का अर्घ्य नहीं दे सकी महिला
मृतिका के पति ने बताया कि बड़े ही धूमधाम से छठ पूजा मनाया जा रहा था और पत्नी अपने दो छोटे बच्चों के साथ शाम का अर्घ्य देकर आई थी. सभी लोग सो गए और आधी रात में अपराधियों ने कमरे में सो रही पत्नी पर धारदार हथियार से सिर पर वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई. महिला के दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.
मामले की जांच में पुलिस जुटी

वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट हुई है. बेतिया एसपी शौर्य सुमन बताया कि बेतिया के बसवरिया में मधुबाला सिंह नाम की एक महिला को अपराधियों ने धारदार हथियार से महिला के सिर पर वार कर दिया जिस महिला की मौत हो गई है.
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. वहीं एफएसएल की टीम डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया है. हर एक बिंदुओं पर जांच की जा रही है. बहुत जल्द अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया