*रामगढ़ (कैमूर)*
कैमूर : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को रामगढ़ का दौरा किया, जहां उन्होंने स्थानीय जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। प्रशांत किशोर ने खरसरा और महमूदगंज गांव के निवासियों से उनकी परेशानियों पर चर्चा की, जहां रेलवे फाटक की कमी के कारण लोग गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इन क्षेत्रों में अंडर पास की ऊंचाई कम होने से स्कूली बच्चों के साथ लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे स्थानीय जनता हमेशा भय में रहती है।
प्रशांत किशोर ने मौके पर पहुंचकर अंडर पास का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से विस्तार से बातचीत की। उन्होंने गांव वालों को आश्वासन दिया कि वे रेलवे विभाग के नाम से समस्या का एक लिखित शिकायत पत्र लिख कर दे ताकि जल्द ही इस समाधान निकाला जा सके। उन्होंने कहा, आप सभी लोग एक पत्र में इस समस्या का विस्तृत विवरण दें, जिन गांवों को इससे समस्या हो रही है, उनके बारे में बताएं। सभी जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षर लेकर इस पत्र को मुझे सौंपें, मैं आश्वासत करता हूं कि 1-2 दिन में यहां सर्वे के लिए अधिकारी पहुंच जाएंगे और इस पर कार्यवाही शुरू होगी।

रामगढ़ में जन सुराज के उम्मीदवार सुशील सिंह कुशवाहा और प्रशांत किशोर ना केवल चुनावी मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं बल्कि आम जनता की समस्याओं को भी प्राथमिकता देते हुए उनके समाधान की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया